पद छोड़ते ही मुश्किल में घिरीं सेबी चीफ माधबी बुच, धोखाधड़ी के मामले में FIR का आदेश

Updated on 03-03-2025 02:51 PM
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और रेगुलेटरी उल्लंघन के मामले में बुच और पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। एसीबी अदालत के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने शनिवार को पारित आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया विनियामकीय चूक और मिलीभगत के सबूत हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। अदालत ने कहा कि वह जांच की निगरानी करेगा और 30 दिनों के भीतर (मामले की) स्थिति रिपोर्ट मांगी गई है। बुच ने हाल में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया और उनकी जगह तुहीन कांत पांडे को नया सेबी प्रमुख बनाया गया है।
अदालत ने आदेश में यह भी कहा है कि आरोपों से संज्ञेय अपराध का पता चलता है, जिसके लिए जांच जरूरी है। इसमें कहा गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की निष्क्रियता के कारण सीआरपीसी (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) के प्रावधानों के तहत न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत है। एक मीडिया रिपोर्टर ने इस बारे में शिकायत की थी। उसने कथित अपराधों की जांच की मांग की थी, जिसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी, विनियामक उल्लंघन और भ्रष्टाचार शामिल है।

हिंडनबर्ग के आरोप

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि सेबी के अधिकारी अपने वैधानिक कर्तव्य में विफल रहे, बाजार में हेरफेर को बढ़ावा दिया, तथा निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने वाली कंपनी को सूचीबद्ध करने की अनुमति देकर कॉरपोरेट धोखाधड़ी के लिए रास्ता खोला। शिकायतकर्ता ने कहा कि कई बार पुलिस स्टेशन और संबंधित नियामक निकायों से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। भारत की पहली महिला सेबी प्रमुख बुच पर अमेरिका की शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने भी हितों के टकराव के आरोप लगाए थे।हिंडनबर्ग रिसर्च ने बुच और उनके पति धवल बुच पर ऑफशोर एंटिटीज में निवेश करने का आरोप लगाया था, जो कथित तौर पर एक फंड स्ट्रक्चर का हिस्सा थीं। इसमें अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी ने भी निवेश किया था। बुच दंपति ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इन आरोपों की वजह के बुच कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक घमासान में फंस गईं थीं।

कर्मचारियों की नाराजगी

ऐसी भी खबरें थीं कि सेबी के अंदरूनी कर्मचारी बुच और टॉप मैनेजमेंट के कामकाज से नाखुश थे। कुछ कर्मचारियों ने टॉक्सिक वर्क कल्चर की ओर इशारा किया था। बुच के कार्यकाल के दौरान, सेबी ने अडानी ग्रुप के शेयरों में कथित हेरफेर और रेगुलेटरी उल्लंघनों सहित महत्वपूर्ण जांच की निगरानी की। साथ ही अनिल अंबानी और केतन पारेख जैसी हाई-प्रोफाइल हस्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। वित्तीय अनियमितताओं के कारण उन्हें बाजारों से प्रतिबंधित किया गया था। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 March 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे और अंतिम कार्यकाल में अपने देश को फिर से महान बनाना चाहते हैं। इसके लिए वह एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई…
 03 March 2025
नई दिल्ली: थॉमस पीटरफी (Thomas peterffy) दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन ब्रोकर कंपनी Interactive Brokers है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 8.02 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह 61.2…
 03 March 2025
नई दिल्ली: हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम बहुत बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के कारण कई लोगों को अपना बीमा बंद करना पड़ रहा है या फिर कम कवर वाला प्लान लेना…
 03 March 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में पिछले पांच महीने से लगातार गिरावट रही। साल 1996 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय बाजार में इतने लंबे समय से गिरावट आ…
 03 March 2025
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को शेयर बाजार में कथित…
 03 March 2025
नई दिल्ली: डॉलर इंडेक्स में लौटी मजबूती के बीच पिछले हफ्ते गोल्ड अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.7% टूटकर 2,858 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह पिछले करीब 3 महीनों में…
 03 March 2025
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गया। बीएसई पर…
 03 March 2025
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहयोगी कंपनी पर जुर्माना लग सकता है। यह कंपनी बैटरी सेल प्लांट नहीं लगा पाई है।…
 25 February 2025
नई दिल्ली: सरकार देश के सभी नागरिकों के लिए एक नई पेंशन योजना लाने पर विचार कर रही है। इसे 'यूनिवर्सल पेंशन स्कीम' कहा जा रहा है। इसका मकसद देश के…
Advt.