फराह खान को कहां मिले थे दिलीप, 13 साल पुराने किस्से का अब किया खुलासा, अजय देवगन की मां से है खास कनेक्शन
Updated on
02-08-2025 12:56 PM
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। हाल ही वह को-स्टार मृणाल ठाकुर के साथ फराह खान के यूट्यूब चैनल का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने फराह खान के कुक दिलीप के साथ शाही पनीर बनाया। दिलीप का अजय देवगन और उनके परिवार के साथ एक पुराना कनेक्शन है, जिसके बारे में फराह ने अपने एक व्लॉग में भी बताया था। फराह ने बताया कि वह दिलीप से पहली बार 13 साल पहले अजय देवगन के घर के बाहर मिली थीं।फराह खान ने बताया कि अजय के घर दिलीप का भाई भोला बतौर शेफ काम कर रहा था। दिलीप ने व्लॉग में बताया कि उनकी अजय देवगन की मां के साथ दोस्ती हो गई थी। वहीं, दिलीप ने मृणाल ठाकुर को देख उन्हें रिझाने की कोशिश शुरू कर दी, जैसा कि वह अकसर किसी भी फीमेल गेस्ट को देखकर करते हैं। दिलीप एक पुलिसवाले बन गए और मृणाल की पनीर बनाने में मदद करने लगे।फराह खान ने बताया कैसे और कहां मिला था दिलीप
अजय देवगन ने पहले तो कहा कि वह लिविंग रूम में ही इंतजार करेंगे और किचन में नहीं जाएंगे, पर बाद में वह फराह और मृणाल की मदद को पहुंच गए। तब दिलीप ने अजय देवगन को बताया कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। उसी दौरान फराह ने बताया कि वह दिलीप से पहली बार कैसे और कहां मिली थीं।अजय देवगन के बंगले के बाहर घूम रहे थे दिलीप, एक्टर के मम्मी ने टिकट दी
फराह ने कहा, 'आप जानते हो ये मुझे कैसे मिला? ओह गॉड, मुझे तुम्हें ये स्टोरी बतानी ही पड़ेगी। ये आपके बंगले के बाहर था। मैं ये कैसे भूल सकती हूं? ये आपके बंगले के बाहर घूम रहा था, और आपकी मम्मी ने इसे 'सन ऑफ सरदार' की टिकट दी।'