लंबे इंतजार के कारण छोड़ी फिल्म!
पेमेंट के लिए लंबे इंतजार को देखते हुए परेश ने पीछे हटने का फैसला किया, जिसके बाद उनके और
अक्षय कुमार की 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के बीच कानूनी लड़ाई पैदा हो गई। कंपनी ने कथित तौर पर परेश पर 25 करोड़ का हर्जाना ठोका है।
सिर्फ प्रोमो हुआ था शूट
इस बीच, मार्केट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अभी तक फिल्म का केवल प्रोमो शूट ही पूरा हुआ है, जो कथित तौर पर फिल्म की क्रू के साथ भूत बंगला के सेट पर किया गया है।