सिंगापुर के इंस्टीच्यूशनल इनवेस्टर ने ऐसा क्या देख लिया इस कंपनी में, दूने में खरीदेंगे हिस्सेदारी

Updated on 02-08-2025 12:48 PM
मुंबईसिंगापुर की एक इनवेस्टमेंट एंटिटी है यूनिक्यूब ग्लोबल मैनेज्ड सर्विसेज (UNIQUBE GLOBAL MANAGED SERVICES PTE. LTD.)। यह भारत में कृषि वस्तुओं (Agri Commodity) के कारोबार में लगी लिस्टेड कंपनी आईएफएल इंटरप्राइजेज लिमिटेड (BSE: 540377) में 12 फीसदी तक हिस्सेदारी ले रही है। इस बारे में कल ही आईएफएल ( IFL Enterprises ) के बोर्ड की मीटिंग में एक प्रस्ताव आया था। इसे कंपनी के निदेशकमंडल की मंजूरी भी मिल गई है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन लोगों के आश्चर्य की वजह दूसरी है।

क्या है आश्चर्य की वजह?

एग्री कमोडिटी की अहमदाबाद की कंपनी आईएफएल इंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर कल यानी शुक्रवार, एक अगस्त 2025, को बीएसई (BSE) में 0.96 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। वहीं सिंगापुर के यूनिक्यूब ग्लोबल मैनेज्ड सर्विसेज सिंगापुर ने इस कंपनी में दो रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर खरीदने का एक रणनीतिक निवेश (Strategic Investment) का प्रस्ताव दिया है। इसे कल आईएफएल इंटरप्राइजेज के बोर्ड की मंजूरी भी मिल गई। एक आम निवेशक यह सोच रहा है कि जब खुले बाजार में कोई शेयर एक रुपया से कम कीमत पर मिल रहा है तो फिर उसे दो रुपये पर खरीदने की क्या वजह है?

क्या है सिंगापुर की एंटिटी का प्रस्ताव?

यूनिक्यूब ग्लोबल मैनेज्ड सर्विसेज ने काफी दिनों पहले ही आईएफएल इंटरप्राइजेज में दो रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कंपनी में 12% तक इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने का प्रस्ताव दिया था। इसी प्रस्ताव के अनुमोदन के लिए कंपनी के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स की कल बैठक हुई थी। इस बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी

क्या कहना है कंपनी का

आईएफएल इंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में बताया कि कंपनी के निदेशकमंडल ने सिंगापुर की एंटिटि के निवेश प्रस्ताव को सैद्यांतिक रूप से अनुमोदित कर दिया है। इस निवेश को म्यूचुअली सुटेबल तरीके जैसे प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट, क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), या राइट ईश्यू के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। हिस्सेदारी का यह अधिग्रहण शेयर बाजार के नियामक सेबी (SEBI) के विनियमों, फेमा (FEMA), और अन्य कानूनी प्राधिकरणों (Statutory Authorities) के तहत लागू प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन करते हुए होगा। कंपनी का कहना है कि वह जरूरी अप्रूवल प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए डेडिकेटेड कंसलटेंट और लीगल एडवाइजर्स की नियुक्ति करेगी।

क्या फायदा होगा कंपनी को

आईएफल का कहना है कि प्रस्तावित स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट से कंपनी की विकास क्षमता बढ़ेगी। इसकी शेयरहोल्डिंग पैटर्न का और संस्थागतकरण होगा। इसके साथ ही कंपनी के सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन में योगदान मिलेगा। उल्लेखनीय है कि आईएफएल इंटरप्राइजेज फल, सब्जियों, बीज, आर्गेनिक और हर्बल प्रोडक्ट के उत्पादन और कारोबार में लगी है। इसके साथ ही कंपनी कुछ एग्री कमोडिटी प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग भी करती है। कंपनी ने कांट्रेक्ट फार्मिंग और वेयरहाउसिंग की तरफ भी कदम बढ़ाया है। हाल के दिनों में कंपनी ने वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। आने वाले समय में इन क्षेत्रों का बेहतर भविष्य दिख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। साथ ही रूस से तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने की भी बात कही है। जानकारों का कहना…
 02 August 2025
नई दिल्ली: सेबी चीफ तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) से कहा कि उनमें गड़बड़ियों को शुरुआत में ही पकड़ने की काबिलियत होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि फॉरेंसिक…
 02 August 2025
मुंबई: सिंगापुर की एक इनवेस्टमेंट एंटिटी है यूनिक्यूब ग्लोबल मैनेज्ड सर्विसेज (UNIQUBE GLOBAL MANAGED SERVICES PTE. LTD.)। यह भारत में कृषि वस्तुओं (Agri Commodity) के कारोबार में लगी लिस्टेड कंपनी आईएफएल इंटरप्राइजेज…
 02 August 2025
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले कार बाजार में सुस्ती दिख रही है। जुलाई में कारों की बिक्री कम रही। टाटा मोटर्स, हुंडई, टोयोटा और होंडा जैसी बड़ी कंपनियों की बिक्री…
 02 August 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। ट्रंप ने कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया है जिससे शुक्रवार को दुनिया भर…
 02 August 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से शुक्रवार को अमेरिका शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। यह मई के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे…
 24 May 2025
नई दिल्‍ली: जेपी मॉर्गन एंड कंपनी के सीईओ जेमी डिमोन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने भू-राजनीति, बढ़ते घाटे और महंगाई जैसे कई कारणों से स्टैगफ्लेशन (मंदी के साथ महंगाई)…
 24 May 2025
मुंबई: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड (PNC Infratech Limited) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीएनसी इंफ्रा होल्डिंग्स लिमिटेड की तरफ से बड़ी खबर आई…
 24 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के टैरिफ और पाकिस्तान की चुनौती के बीच केंद्र सरकार का खजाना भरने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 2.69 लाख करोड़…
Advt.