पीएनसी इंफ्राटेक ने 10 हाईवेज प्रोजेक्ट में इक्विटी हिस्सेदारी का किया विनिवेश, जानें कितने में हुआ सौदा
Updated on
24-05-2025 02:08 PM
मुंबई: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड (PNC Infratech Limited) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीएनसी इंफ्रा होल्डिंग्स लिमिटेड की तरफ से बड़ी खबर आई है। इस कंपनी की 10 सड़क परिसंपत्तियों (Road Assets) में 1827.6 करोड़ रुपये (अन्य प्राप्तियों को छोड़कर) में इक्विटी हिस्सेदारी की बिक्री पूरी कर ली है। सड़क परिसंपत्तियों में परियोजनाएं या स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) शामिल हैं। इनमें से अधिकतर परियोजनाएं उत्तर प्रदेश की हैं।
किन्हें बेची गई है?
पीएनसी इंफ्राटेक ने इन 10 प्रोजेक्ट्स को हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (एचआईटी) को बेचा गया है। यह एक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (Infrastructure Investment Trust (InvIT) है। इस ट्रस्ट के स्पॉसर्स में केकेआर एंड कंपनी इंक के सहयोगियों द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए जाने वाले फंड, व्हीकल्स और/या अकाउंट्स से शामिल हैं। कंपनी के रणनीतिक कदम पर पीएनसी इंफ्राटेक के चेयरमैन और एमडी प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि प्रस्तावित विनिवेश कंपनी के रणनीतिक उद्देश्य से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य सड़क परिसंपत्तियों के संचालन में निवेश की गई पूंजी को पुनः उपयोग करना है, ताकि भारत सरकार द्वारा इस क्षेत्र के लिए रेखांकित महत्वाकांक्षी विकास दृष्टिकोण का लाभ उठाया जा सके।
जनवरी 2024 में, पीएनसी इंफ्राटेक ने अपनी 12 सड़क परिसंपत्तियों को बेचने के लिए एचआईटी के साथ निर्णायक समझौते किए, जिसमें 11 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) परिसंपत्तियां और लगभग 3,800-लेन
किलोमीटर कुल लंबाई के साथ 1 राज्य राजमार्ग (SH) बीओटी टोल परिसंपत्ति शामिल है, जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान राज्यों में दो (2) किस्तों में स्थित है।
दो प्रोजेक्ट्स की बिक्री भी इसी साल
लेन-देन संपन्न होने के बाद, सभी दस परिसंपत्तियों/परियोजनाओं/एसपीवी को संबंधित रियायत समझौतों के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एचआईटी को विधिवत सौंप दिया गया है। शेष दो (2) परिसंपत्तियों अर्थात पीएनसी बरेली नैनीताल हाईवे प्राइवेट लिमिटेड (बीओटी टोल परियोजना) और पीएनसी चल्लकेरे कर्नाटक हाईवे प्राइवेट लिमिटेड (HAM परियोजना) में इक्विटी की बिक्री प्रक्रिया इन दो परिसंपत्तियों के लिए संबंधित शर्तों के पूरा होने पर वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में पूरी होने की उम्मीद है
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। साथ ही रूस से तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने की भी बात कही है। जानकारों का कहना…
नई दिल्ली: सेबी चीफ तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) से कहा कि उनमें गड़बड़ियों को शुरुआत में ही पकड़ने की काबिलियत होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि फॉरेंसिक…
मुंबई: सिंगापुर की एक इनवेस्टमेंट एंटिटी है यूनिक्यूब ग्लोबल मैनेज्ड सर्विसेज (UNIQUBE GLOBAL MANAGED SERVICES PTE. LTD.)। यह भारत में कृषि वस्तुओं (Agri Commodity) के कारोबार में लगी लिस्टेड कंपनी आईएफएल इंटरप्राइजेज…
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले कार बाजार में सुस्ती दिख रही है। जुलाई में कारों की बिक्री कम रही। टाटा मोटर्स, हुंडई, टोयोटा और होंडा जैसी बड़ी कंपनियों की बिक्री…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। ट्रंप ने कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया है जिससे शुक्रवार को दुनिया भर…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से शुक्रवार को अमेरिका शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। यह मई के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे…
नई दिल्ली: जेपी मॉर्गन एंड कंपनी के सीईओ जेमी डिमोन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने भू-राजनीति, बढ़ते घाटे और महंगाई जैसे कई कारणों से स्टैगफ्लेशन (मंदी के साथ महंगाई)…
मुंबई: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड (PNC Infratech Limited) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीएनसी इंफ्रा होल्डिंग्स लिमिटेड की तरफ से बड़ी खबर आई…
नई दिल्ली: अमेरिका के टैरिफ और पाकिस्तान की चुनौती के बीच केंद्र सरकार का खजाना भरने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 2.69 लाख करोड़…