ट्रंप ने अमेरिका के टॉप रईसों को दिया झटका, किसे लगा सबसे बड़ा फटका?

Updated on 02-08-2025 12:45 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से शुक्रवार को अमेरिका शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। यह मई के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे अमेरिका के टॉप अरबपतियों की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई। दुनिया के 10 टॉप अरबपतियों में नौ अमेरिका के हैं। शुक्रवार की गिरावट से उनकी नेटवर्थ में करीब 50 अरब डॉलर की गिरावट आई। सबसे बड़ा झटका ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस को लगा। कंपनी के शेयरों में गिरावट से उनकी नेटवर्थ 17.2 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 237 अरब डॉलर रह गई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े रईस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को 4.03 अरब डॉलर का फटका लगा। उनकी नेटवर्थ में इस साल 80.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके बावजूद वह 352 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ में शुक्रवार को 9.94 अरब डॉलर की गिरावट आई और वह 295 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 102 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अंबानी-अडानी का हाल

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ 8.08 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 263 अरब डॉलर रह गई है। स्टीव बालमर ने शुक्रवार को 3.02 अरब डॉलर, लैरी पेज ने 2.31 अरब डॉलर, सर्गेई ब्रिन ने 159 अरब डॉलर, एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग ने 3.6 अरब डॉलर और वॉरेन बफे ने 89.6 करोड़ डॉलर गंवाए। अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर मौजूद माइकल डेल ने 2.72 अरब डॉलर और बिल गेट्स ने 1.09 अरब डॉलर गंवाए।
भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 306 मिलियन डॉलर की तेजी आई और यह 100 अरब डॉलर पहुंच गई। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ में इस साल 9.56 अरब डॉलर की तेजी आई है। लेकिन गौतम अडानी की नेटवर्थ में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 2.14 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 76.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 2.18 अरब डॉलर की गिरावट आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। साथ ही रूस से तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने की भी बात कही है। जानकारों का कहना…
 02 August 2025
नई दिल्ली: सेबी चीफ तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) से कहा कि उनमें गड़बड़ियों को शुरुआत में ही पकड़ने की काबिलियत होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि फॉरेंसिक…
 02 August 2025
मुंबई: सिंगापुर की एक इनवेस्टमेंट एंटिटी है यूनिक्यूब ग्लोबल मैनेज्ड सर्विसेज (UNIQUBE GLOBAL MANAGED SERVICES PTE. LTD.)। यह भारत में कृषि वस्तुओं (Agri Commodity) के कारोबार में लगी लिस्टेड कंपनी आईएफएल इंटरप्राइजेज…
 02 August 2025
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले कार बाजार में सुस्ती दिख रही है। जुलाई में कारों की बिक्री कम रही। टाटा मोटर्स, हुंडई, टोयोटा और होंडा जैसी बड़ी कंपनियों की बिक्री…
 02 August 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। ट्रंप ने कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया है जिससे शुक्रवार को दुनिया भर…
 02 August 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से शुक्रवार को अमेरिका शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। यह मई के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे…
 24 May 2025
नई दिल्‍ली: जेपी मॉर्गन एंड कंपनी के सीईओ जेमी डिमोन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने भू-राजनीति, बढ़ते घाटे और महंगाई जैसे कई कारणों से स्टैगफ्लेशन (मंदी के साथ महंगाई)…
 24 May 2025
मुंबई: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड (PNC Infratech Limited) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीएनसी इंफ्रा होल्डिंग्स लिमिटेड की तरफ से बड़ी खबर आई…
 24 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के टैरिफ और पाकिस्तान की चुनौती के बीच केंद्र सरकार का खजाना भरने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 2.69 लाख करोड़…
Advt.