PM मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक:सभी राज्यों के CM शामिल होंगे

Updated on 24-05-2025 01:35 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और CEO शामिल होंगे।

नीति आयोग के स्टेटमेंट के मुताबिक, इस साल बैठक की थीम 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य' है। बैठक में भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए राज्यों की भूमिका पर जोर दिया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा होगी।

केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश के सामने मौजूद विकास से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताएगी। इसके अलावा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राज्य किस तरह आधारशिला बन सकते हैं, यह भी बताया जाएगा। बैठक में उद्यमिता, कौशल और देश भर में स्थायी रोजगार के अवसर बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा होगी।

बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें सभी मुख्यमंत्री विकसित भारत की योजनाओं और उद्देश्यों पर अपने सुझाव देंगे। राज्य सरकारें अपनी-अपनी मांगों को भी बैठक में रखेंगी। इसके बाद PM मोदी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करेंगे।

2024 में ममता बैठक बीच में छोड़कर चली गई थीं

पिछले साल 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक हुई थी। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मीटिंग को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गई थी।

ममता ने आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने नहीं दिया। माइक बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में विपक्ष की ओर से सिर्फ मैं शामिल हुई थी। भाजपा के मुख्यमंत्रियों को बोलने के लिए 10 से 20 मिनट का समय दिया गया, जबकि मुझे केवल 5 मिनट मिले। 

10 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं आए, इनमें 8 INDIA और 2 NDA के

नीति आयोग की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक 5 घंटे चली थी। नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया था कि बैठक में 26 राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के LG शामिल हुए, जबकि 10 राज्यों के CM नहीं आए। बैठक में I.N.D.I.A ब्लॉक के राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। इनमें एम के स्टालिन (तमिलनाडु), सिद्धारमैया (कर्नाटक), रेवंत रेड्‌डी (तेलंगाना), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश), पी. विजयन (केरल), हेमंत सोरेन (झारखंड), भगवंत मान (पंजाब) और अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के तत्कालीन सीएम) शामिल थे।

वहीं, NDA से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व्यक्तिगत कारणों से बैठक में नहीं आए छे। राज्य के दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हुए। इसके अलावा NDA शासित एक और राज्य पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी नहीं आए।

PM ने कहा- 2047 तक विकसित भारत बनाने में राज्यों की भूमिका अहम

प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा , '2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है और राज्य इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि वे सीधे लोगों से जुड़े हुए हैं।' पीएम ने यह भी कहा कि यह दशक तकनीकी और जियो-पॉलिटिकल बदलावों के साथ-साथ अवसरों का भी है। देश को इनका फायदा उठाना चाहिए। अपनी नीतियों को इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट के मुताबिक ढालना चाहिए। यह भारत को विकसित बनाने में मददगार है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'शिवलिंग पर बिच्छू' वाली टिप्पणी के मामले सांसद शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- थरूर के खिलाफ चल…
 02 August 2025
बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट आज पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के मेड से रेप मामले में सजा सुनाएगी। कोर्ट ने शुक्रवार को रेवन्ना…
 02 August 2025
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आने से एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और दो अन्य लोग घायल…
 02 August 2025
भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने 20 दिनों के अंतरिक्ष मिशन और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 18 दिनों तक रहने के अनुभव…
 02 August 2025
इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट का वीडियो वायरल है। इसमें एक यात्री साथी यात्री को थप्पड़ मारता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्य को पैनिक अटैक आया था,…
 02 August 2025
एक पैसेंजर के सिर पर रखा सामान गिरने से 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हुई थी। सामान गिरने से यात्री सीढ़ियों पर गिर पड़े थे।रेल मंत्री…
 02 August 2025
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया है। उसका शव भी बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान पुलवामा के…
 24 May 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के…
 24 May 2025
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में महिला कैडेट्स का पहला बैच पासआउट होने वाला है। 30 मई को 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड (POP) होगी। इतिहास में यह पहली बार…
Advt.