कश्मीर के कुलगाम में लश्कर आतंकी ढेर:14 लोकल टेररिस्ट्स की लिस्ट में था

Updated on 02-08-2025 12:13 PM

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया है। उसका शव भी बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई है।

हारिस उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम सरकार ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किए थे। हारिस सी-कैटेगरी का आतंकी था। उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

कुलगाम में कल रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हो रही है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF 'ऑपरेशन अखल' को अंजाम दे रहे हैं। अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की

एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकी गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगल में कुल कितने आतंकी छिपे हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए इलाके में और सिक्योरिटी फोर्सेज को भेजा गया है।

जम्मू-कश्मीर में इस हफ्ते की यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले, 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत, लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मारा था। 31 जुलाई को पुंछ में LoC के पास दो और आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।

14 लोकल आतंकियों में 7 मारे गए, अब 7 की तलाश

सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे गए हैं। हारिस नजीर को छोड़कर, बाकी के 6 आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे।

शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'शिवलिंग पर बिच्छू' वाली टिप्पणी के मामले सांसद शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- थरूर के खिलाफ चल…
 02 August 2025
बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट आज पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के मेड से रेप मामले में सजा सुनाएगी। कोर्ट ने शुक्रवार को रेवन्ना…
 02 August 2025
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आने से एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और दो अन्य लोग घायल…
 02 August 2025
भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने 20 दिनों के अंतरिक्ष मिशन और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 18 दिनों तक रहने के अनुभव…
 02 August 2025
इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट का वीडियो वायरल है। इसमें एक यात्री साथी यात्री को थप्पड़ मारता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्य को पैनिक अटैक आया था,…
 02 August 2025
एक पैसेंजर के सिर पर रखा सामान गिरने से 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हुई थी। सामान गिरने से यात्री सीढ़ियों पर गिर पड़े थे।रेल मंत्री…
 02 August 2025
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया है। उसका शव भी बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान पुलवामा के…
 24 May 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के…
 24 May 2025
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में महिला कैडेट्स का पहला बैच पासआउट होने वाला है। 30 मई को 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड (POP) होगी। इतिहास में यह पहली बार…
Advt.