जम्मू-कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड:SDM और बेटे की मौके पर मौत, पत्नी समेत 3 घायल

Updated on 02-08-2025 12:22 PM

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आने से एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात सलुख इख्तर नाला इलाके की है। SDM राजिंदर सिंह राणा अपने परिवार के साथ धर्मारी से अपने पैतृक गांव पट्टियां जा रहे थे। तभी लैंडस्लाइड हुई और एक बड़ा पत्थर उनकी गाड़ी पर आ गिरा।

इससे राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उनकी पत्नी और दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें रियासी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लद्दाख में सेना की गाड़ी पर पत्थर गिरा, 2 की मौत 

लद्दाख में 30 जुलाई की सुबह सेना की एक गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई थी। हादसा दुर्बुक से चोंगताश की ओर जाते वक्त हुआ था। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह और दलजीत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि सेना के तीन अफसर घायल हो गए थे। घायलों में मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) शामिल थे।

2 प्वाइंट्स में जानिए आखिर कैसे हुआ हादसा...

  • चट्टान गिरते ही क्षतिग्रस्त हुआ सैन्य वाहन: 30 जुलाई सुबह करीब 11:30 बजे दुर्बुक से चोंगताश की ओर जा रहा सेना का वाहन जैसे ही KM 74 के पास पहुंचा, अचानक भूस्खलन हो गया। एक बड़ी चट्टान चलती गाड़ी पर आ गिरी। इससे वाहन को बुरी तरह नुकसान पहुंचा। यह घटना पहाड़ी इलाके में हुई, जहां अक्सर लैंडस्लाइड की आशंका बनी रहती है।
  • सभी फायरिंग रेंज जा रहे थे: हादसे के वक्त सेना की गाड़ी को नायक दलजीत सिंह चला रहे थे। वाहन में कुल 5 जवान सवार थे, जो रूटीन ट्रेनिंग के तहत फायरिंग रेंज की ओर जा रहे थे। अचानक गिरी चट्टान से वाहन दब गया, जिससे दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'शिवलिंग पर बिच्छू' वाली टिप्पणी के मामले सांसद शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- थरूर के खिलाफ चल…
 02 August 2025
बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट आज पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के मेड से रेप मामले में सजा सुनाएगी। कोर्ट ने शुक्रवार को रेवन्ना…
 02 August 2025
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आने से एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और दो अन्य लोग घायल…
 02 August 2025
भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने 20 दिनों के अंतरिक्ष मिशन और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 18 दिनों तक रहने के अनुभव…
 02 August 2025
इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट का वीडियो वायरल है। इसमें एक यात्री साथी यात्री को थप्पड़ मारता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्य को पैनिक अटैक आया था,…
 02 August 2025
एक पैसेंजर के सिर पर रखा सामान गिरने से 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हुई थी। सामान गिरने से यात्री सीढ़ियों पर गिर पड़े थे।रेल मंत्री…
 02 August 2025
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया है। उसका शव भी बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान पुलवामा के…
 24 May 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के…
 24 May 2025
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में महिला कैडेट्स का पहला बैच पासआउट होने वाला है। 30 मई को 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड (POP) होगी। इतिहास में यह पहली बार…
Advt.