श‍िल्‍पा देव से तलाक और बेटी से जुदा होकर बिखर गए थे मुकुल देव, कभी पायलट की करते थे नौकरी

Updated on 24-05-2025 02:18 PM
टीवी और फिल्‍मों के मशहूर एक्‍टर मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं है। 54 साल की उम्र में नई दिल्‍ली में उनका निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीते कुछ दिनों से अस्‍पताल के ICU में भर्ती थे। 'कहानी घर घर की' और 'कहीं दिया जले कहीं जिया' जैसे टीवी शोज से मशहूर हुए मुकुल ने अपने करियर में 60 से अध‍िक फिल्‍मों में काम किया। वह 'सन ऑफ सरदार', 'यमला पगला दीवाना' और सलमान खान के साथ 'जय हो' में भी नजर आए। मुकुल के दोस्‍त विंदू दारा सिंह और दीपश‍िखा नागपाल ने बताया कि एक्‍टर ने बीते कुछ साल से खुद को सब से दूर कर लिया था। वह किसी से बात नहीं करते थे, अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी किसी से कोई चर्चा नहीं करते थे। ऐसा लगता है कि माता-पिता के निधन और तलाक ने उन्‍हें गहरा सदमा दिया था। वह एकदम से अकेले हो गए थे।

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्‍ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। दिल्ली में पले-बढ़े मुकुल देव के पिता हर‍ि देव, असिस्‍टेंट पुलिस कमिश्‍नर थे। मां अनूप कौशल टीचर थीं। साल 2019 में मुकुल के पिता का निधन हुआ और फिर मां भी चल बसीं। फिल्‍म एक्‍टर राहुल देव उनके भाई हैं। एक्‍टर के करीबी बताते हैं कि वह अपने माता-पिता से बहुत ही इमोशनल बॉन्‍ड शेयर करते थे। खासकर पत्‍नी से तलाक और बेटी से जुदा होने के बाद वह टूट से गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। हाल ही वह को-स्टार मृणाल ठाकुर के साथ फराह खान के यूट्यूब चैनल का हिस्सा बने।…
 02 August 2025
हरियाणा के फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी और सोशल मीडिया सेंसेशन पायल मलिक इन दिनों काफी विवादों में हैं। मां काली के रूप में एक वीडियो बनाने के बाद…
 02 August 2025
अजय देवगन और मृणाल पांडे की 'सन ऑफ सरदार 2' ने बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत ही मामूली शुरुआत की है। हालांकि, ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में इसने सिद्धांत…
 02 August 2025
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा और बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की दो सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से हैं। पिछले कुछ सालों में, दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे…
 02 August 2025
हाल ही 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया, जिनकी चर्चा हो रही है। जहां शाहरुख खान को तीन दशक से भी लंबे वक्त के बाद उनके करियर का…
 02 August 2025
'द कश्‍मीर फाइल्‍स' जैसी विवादित और 'हेट स्‍टोरी' जैसी बोल्‍ड फिल्‍म बना चुके डायरेक्‍टर विवेक अग्‍न‍िहोत्री कानूनी पचड़े में फंसते हुए दिख रहे हैं। पश्‍च‍िम बंगाल में उनके और उनकी…
 24 May 2025
टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के बाएं लीवर में ट्यूमर का पता चला है। जब एक्ट्रेस सर्जरी की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें तेज बुखार होने के बाद अस्पताल ले…
 24 May 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच अक्सर कैट फाइट देखने को मिलती है। इस लिस्ट में नया नाम दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी का है। ये चर्चा तब शुरू हुई, जब 'वॉर…
 24 May 2025
'हेरा फेरी 3' में बाबू भइया यानी परेश रावल नहीं होंगे। ये ऑफिशियल हो चुका है। खुद एक्टर ने फिल्म से बाहर होने का ऐलान किया था, जिसके बाद विवाद…
Advt.