कंपनी बंद होने के बाद भी सेफ रहेगा आपका पैसा! BluSmart मामले के बाद RBI की ई-वॉलेट्स पर नजर

Updated on 16-05-2025 02:41 PM
नई दिल्ली: ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन (EV) टैक्सी सर्विस BluSmart के अचानक बंद होने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) कंपनियों से जुड़े कुछ डिजिटल वॉलेट्स की बारीकी से जांच कर रहा है। इसकी वजह ये है कि ब्लूस्मार्ट के बंद होने से यूजर्स अपने अकाउंट में फंसे पैसे नहीं निकाल पा रहे थे। कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोपों के बाद हुए इन घटनाक्रमों ने उन यूजर्स के लिए सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर किया है, जो ऐप पर लेनदेन करने के लिए 'क्लोज्ड लूप वॉलेट' में पैसे डालते हैं। इन वॉलेट्स में पैसा डालकर लोग ऐप के जरिए टैक्सी बुक करते हैं या चार्जिंग स्टेशन पर भुगतान करते हैं।

ब्लूस्मार्ट का ई-वॉलेट एक 'क्लोज्ड लूप' वॉलेट था। इसका मतलब है कि इसमें डाला गया पैसा सिर्फ उसी ऐप के अंदर ही इस्तेमाल हो सकता है। ये क्लोज्ड लूप वॉलेट्स भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल सर्विस इकोसिस्टम में बहुत बढ़ गए हैं। आरबीआई द्वारा रेगुलेट किए जाने वाले ओपन सिस्टम वॉलेट्स के उलट, इन पर सेंट्रल बैंक की सीधी निगरानी नहीं होती। इससे प्लैटफॉर्म के फेल होने पर ये ज्यादा असुरक्षित हो जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2025
नई दिल्ली: ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन (EV) टैक्सी सर्विस BluSmart के अचानक बंद होने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) कंपनियों से जुड़े कुछ डिजिटल वॉलेट्स की बारीकी से जांच कर…
 16 May 2025
नई दिल्ली: भारत के साथ हाल में हुई तनातनी में तु्र्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। लेकिन इस दोस्ती के लिए अब उसे भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।…
 16 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को भारत में प्रोडक्शन बंद करने को कहा है। कंपनी चाइना प्लस वन नीति के तहत भारत में आक्रामक तरीके…
 16 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। इस संघर्ष में पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की का तो हमने इलाज कर दिया है। वहां की कंपनी सेलेबी की दुकान…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 14 April 2025
नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही कंज्यूमर गुड्स कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है। कंपनियां छोटे पैकेट पर बड़ा दांव लगा रही हैं। खासकर 10 रुपये वाले पैकेट पर। टाइम्स ऑफ…
Advt.