बैंकिंग सेक्टर की सबसे बड़ी डील होने वाली है फाइनल

Updated on 06-05-2025 11:38 AM
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत 19.44 रुपये तक पहुंच गई। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान का बड़ा वित्तीय समूह सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्प (SMBC) यस बैंक में SBI से बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की बात कर रहा है। जापानी कंपनी के बड़े अधिकारियों ने पिछले हफ्ते मुंबई में SBI और यस बैंक के अन्य शेयरधारकों से मुलाकात की। इस मीटिंग में हिस्सेदारी खरीदने की शर्तों पर बात हुई।

SBI के पास अभी यस बैंक की 24% हिस्सेदारी है। SBI एक नए निवेशक की तलाश में है। अगर SMBC के साथ डील हो जाती है, तो यह एक ओपन ऑफर को जन्म दे सकती है। ओपन ऑफर में SMBC को यस बैंक की 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिलेगा। अगर यह डील सफल होती है, तो SMBC यस बैंक में सबसे बड़ा शेयरधारक बन सकता है। यस बैंक संपत्ति के मामले में देश का छठा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2025
नई दिल्ली: ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन (EV) टैक्सी सर्विस BluSmart के अचानक बंद होने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) कंपनियों से जुड़े कुछ डिजिटल वॉलेट्स की बारीकी से जांच कर…
 16 May 2025
नई दिल्ली: भारत के साथ हाल में हुई तनातनी में तु्र्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। लेकिन इस दोस्ती के लिए अब उसे भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।…
 16 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को भारत में प्रोडक्शन बंद करने को कहा है। कंपनी चाइना प्लस वन नीति के तहत भारत में आक्रामक तरीके…
 16 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। इस संघर्ष में पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की का तो हमने इलाज कर दिया है। वहां की कंपनी सेलेबी की दुकान…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 14 April 2025
नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही कंज्यूमर गुड्स कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है। कंपनियां छोटे पैकेट पर बड़ा दांव लगा रही हैं। खासकर 10 रुपये वाले पैकेट पर। टाइम्स ऑफ…
Advt.