ट्रेन में महिला का पर्स चोरी, रेलवे पर लगा इतने हजार का जुर्माना

Updated on 02-08-2025 11:30 AM
भोपाल। जिला उपभोक्ता आयोग(Bhopal consumer commission) बेंच-1 ने रेलवे को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 15 हजार रुपये का हर्जाना देने(Railway fine) का आदेश दिया है। मामला ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चोरी(train theft) होने से जुड़ा है। आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह और सदस्य अंजुम फिरोज की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ट्रेन में टीटीई और रेलवे पुलिस की अनुपस्थिति रेलवे की सेवा में कमी है

क्या है मामला?

महू निवासी सुनीता मिश्रा ने 2022 में पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर के महाप्रबंधक और पश्चिम मध्य रेलवे रानी कमलापति के मंडल रेल प्रबंधक के खिलाफ याचिका लगाई थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि 9 जनवरी 2021 को वे आंबेडकर नगर-रीवा ट्रेन की स्लीपर कोच में सफर कर रही थीं।

यात्रा के दौरान रात को सोते समय उन्होंने अपना पर्स सिर के नीचे रखा था। बैरागढ़ स्टेशन पर रात 1.40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति चलती ट्रेन से उनका पर्स खींचकर भाग गया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, सैमसंग कंपनी का मोबाइल और 6500 रुपये नकद थे। लुटेरा पर्स लेकर ट्रेन से कूद गया।

घटना के बाद महिला ने बीना जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन उन्हें अपना चोरी हुआ सामान नहीं मिला। शिकायत में महिला ने यह भी लिखा कि घटना के समय ट्रेन में न तो पुलिस का जवान था और न ही टीटीई।

आयोग का निर्णय

आयोग ने कहा कि यह घटना लूट की प्रतीत होती है, जिसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार आयोग को नहीं है। लेकिन ट्रेन में टीटीई और रेलवे पुलिस की अनुपस्थिति सेवा में कमी मानी जाएगी। इसलिए रेलवे को दोषी मानते हुए महिला को 15 हजार रुपये हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
राजधानी भोपाल के एक पड़ोसी जिले में सांसद और मंत्री की अंदरूनी लड़ाई दिल्ली तक पहुंच गई है।हुआ यूं कि देश की राजधानी में संसद सत्र के दौरान एमपी के…
 02 August 2025
मध्यप्रदेश में पहली बार अब कक्षा 9वीं के साथ आईटीआई होगी। इसका फायदा यह होगा कि 10 वीं पास करने के साथ ही स्टूडेंट के हाथ में नौकरी होगी। अब…
 02 August 2025
भोपाल में ड्रग तस्करी के हाई प्रोफाइल केस में गिरफ्तार यासीन अहमद उर्फ मछली की रातें जेल में करवटें बदलते हुए बीत रहीं हैं। रात भर पार्टी कर दिन भर…
 02 August 2025
भोपाल। प्रदेश में अति-वृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे…
 02 August 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल मेट्रो ट्रेन के लोकार्पण और धार में आरंभ होने वाले पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसके लिए…
 02 August 2025
 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास जी का 528वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस देश का पुरातन महाकाव्य है। आज…
 02 August 2025
भोपाल। जिला उपभोक्ता आयोग(Bhopal consumer commission) बेंच-1 ने रेलवे को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 15 हजार रुपये का हर्जाना देने(Railway fine) का आदेश दिया है। मामला ट्रेन में…
 02 August 2025
भोपाल। हवाई सफर पर मानसून का असर नजर आने लगा है। स्कूल खुलने और वेडिंग सीजन खत्म होने के कारण विमान से सफर करने वालों की संख्या कम हो गई है।…
 02 August 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी की राजनीति में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ नेता कमल नाथ इन दिनों फिर सक्रिय दिखाई दे रहे…
Advt.