भोपाल में एयर ट्रैवल पर ब्रेक, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Updated on 02-08-2025 11:29 AM
भोपाल। हवाई सफर पर मानसून का असर नजर आने लगा है। स्कूल खुलने और वेडिंग सीजन खत्म होने के कारण विमान से सफर करने वालों की संख्या कम हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी( Airport Authority) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून के मुकाबले जुलाई में 20 हजार 552 यात्री कम हुए हैं।

जुलाई माह में राजधानी से देश के विभिन्न शहरों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 1,16,123 रही। वहीं जून माह में यह संख्या 1,36,675 थी। यानी जुलाई में जून के मुकाबले 20,552 यात्री घटे हैं।

हालांकि जुलाई में एयरक्राफ्ट मूवमेंट बढ़ा है, लेकिन यात्री संख्या कम हुई है। इससे यह साफ हुआ है कि उड़ानों में पैसेंजर लोड कम हो रहा है।

कई उड़ानें बंद

समर सीजन के बीच गोवा, लखनऊ और प्रयागराज की उड़ानें बंद कर दी गई थीं। इसके अलावा इंडिगो( Indigo flight) ने दिल्ली की एक उड़ान कम(Delhi flight reduced) कर दी है, जबकि बेंगलुरू की एक उड़ान के फेरे घटाए गए हैं।

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक, जून, जुलाई और अगस्त में अपेक्षाकृत कम यात्री सफर करते हैं। मानसून के बाद यात्री संख्या बढ़ने की संभावना है।

यात्रियों की संख्या और विमानों के फेरे

| माह | वर्ष | यात्री संख्या | विमानों के फेरे |

| अप्रैल | 2025 | 1,34,560 | 1014

| मई | 2025 | 1,40,621 | 1366

| जून | 2025 | 1,36,675 | 1093

| जुलाई | 2025 | 1,16,123 | 1106




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
राजधानी भोपाल के एक पड़ोसी जिले में सांसद और मंत्री की अंदरूनी लड़ाई दिल्ली तक पहुंच गई है।हुआ यूं कि देश की राजधानी में संसद सत्र के दौरान एमपी के…
 02 August 2025
मध्यप्रदेश में पहली बार अब कक्षा 9वीं के साथ आईटीआई होगी। इसका फायदा यह होगा कि 10 वीं पास करने के साथ ही स्टूडेंट के हाथ में नौकरी होगी। अब…
 02 August 2025
भोपाल में ड्रग तस्करी के हाई प्रोफाइल केस में गिरफ्तार यासीन अहमद उर्फ मछली की रातें जेल में करवटें बदलते हुए बीत रहीं हैं। रात भर पार्टी कर दिन भर…
 02 August 2025
भोपाल। प्रदेश में अति-वृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे…
 02 August 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल मेट्रो ट्रेन के लोकार्पण और धार में आरंभ होने वाले पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसके लिए…
 02 August 2025
 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास जी का 528वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस देश का पुरातन महाकाव्य है। आज…
 02 August 2025
भोपाल। जिला उपभोक्ता आयोग(Bhopal consumer commission) बेंच-1 ने रेलवे को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 15 हजार रुपये का हर्जाना देने(Railway fine) का आदेश दिया है। मामला ट्रेन में…
 02 August 2025
भोपाल। हवाई सफर पर मानसून का असर नजर आने लगा है। स्कूल खुलने और वेडिंग सीजन खत्म होने के कारण विमान से सफर करने वालों की संख्या कम हो गई है।…
 02 August 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी की राजनीति में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ नेता कमल नाथ इन दिनों फिर सक्रिय दिखाई दे रहे…
Advt.