जर्मनी ने भारत का रुख किया साफ
जर्मनी के वित्त मंत्री जोहान वेडफुल ने एस जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी के लिए लगातार अपने फ्रांसीसी समकक्ष के संपर्क में थे। इस दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखता है। भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ पूरी तरह से द्विपक्षीय तरीके से निपटेगा। इस पर किसी तीसरे पक्ष को शामिल नहीं किया जाएगा।विदेश मंत्री जयशंकर फिलहाल तीन देशों के यूरोप दौरे के तहत जर्मनी में हैं। उन्होंने जर्मनी में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का पक्ष रखा है। इस पर जर्मनी ने भारत का साथ दिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा रहने का वादा किया। जर्मनी के पूर्व चांसलर ओलाफ शोल्ज ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी। जयशंकर 19 मई को गए थे और 24 मई तक जर्मनी, नीदरलैंड और डेनमार्क के दौरे पर हैं। भारत के तीनों देशों- जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क के साथ अच्छे संबंध हैं।

