ट्रंप संग लंच, चीन की चमचागिरी! क्या पाक जनरल असीम मुनीर अब मना रहे हैं ड्रैगन को?

Updated on 02-08-2025 12:33 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने चीन को बेहद भरोसेमंद और आजमाया हुआ सच्चा दोस्त कहा है। मुनीर ने कहा कि कई तरह की परिस्थितियां आईं लेकिन दोनों देशों की दोस्ती अटूट रही है। मुनीर का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान की अमेरिका से नजदीकी बढ़ी है। मुनीर ने खुद जून में वॉशिंगटन पहुंचकर डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच किया था और उनको 'शांति का मसीहा' बताया था। इसके बाद कहा गया कि पाकिस्तान चीन की बजाय अमेरिका को तरजीह दे रहा है। ऐसे में ट्रंप की प्रशंसा के बाद मुनीर ने अब चीन की तारीफों के पुल बांधकर उसको खुश करने की कोशिश की है।

असीम मुनीर ने शुक्रवार को रावलपिंडी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की स्थापना की 98वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में बोलते हुए बीजिंग-इस्लामाबाद के रिश्ते पर बात की। मुनीर ने इस दौरान अपने भाषण में कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के बीच पाकिस्तान-चीन के संबंध शानदार, समय की कसौटी पर खरे और असाधारण रूप से लचीले रहे हैं।

चीनी अधिकारियों के सामने तारीफ

मुनीर ने कहा, 'पाकिस्तान-चीन के रणनीतिक संबंध आपसी विश्वास, समर्थन और साझा प्रतिबद्धता का अच्छा उदाहरण है। दोनों देशों की साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने और साझा रणनीतिक हितों को सुरक्षित करने के लिए अहम है।' मुनीर ने चीनी राजदूत जियांग जैदोंग, रक्षा अताशे मेजर जनरल वांग झोंग और चीनी दूतावास के अधिकारियों के सामने यह बातें कहीं हैं। यह उनकी चीन से नाराजगी से बचने की कोशिश हो सकती है।
चीन और पाकिस्तान के रिश्ते में बीते कई वर्षों से तनातनी रही है। दोनों देश प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन पाकिस्तान दोनों से समय-समय पर सैन्य और आर्थिक मदद हासिल करता रहा है। भारत से हालिया संघर्ष के बाद भी पाकिस्तान ने चीन और अमेरिका दोनों से करीबी रखी है, जिस पर कई सवाल उठे। इन सवालों के बाद पाक के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार को सफाई देनी पड़ी है।

चीन-अमेरिका दोनों से संबंध

इशाक डार ने कहा है कि इस्लामाबाद चीन और अमेरिका दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। डार ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका के साथ उसकी साझेदारी को चीन के साथ उसके घनिष्ठ संबंधों में कमी आने की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। डार ने कहा कि पाकिस्तान के लिए चीन और अमेरिका दोनों सहयोगी हैं और वह दोनों से अपने संबंधों को बेहतर बनाने पर काम करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
वॉशिंगटन: हाल ही में 3I/ATLAS नाम की एक रहस्यमय चीज अंतरिक्ष में खोजी गई है। 3I/ATLAS नाम का यह ऑब्जेक्ट तेजी से धरती की ओर आ रहा है। इस पर…
 02 August 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने चीन को बेहद भरोसेमंद और आजमाया हुआ सच्चा दोस्त कहा है। मुनीर ने कहा कि कई तरह की परिस्थितियां आईं लेकिन दोनों देशों की…
 02 August 2025
ढाका: भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) और बांग्लादेश की एयर फोर्स (BAF) के बीच हुई गुप्त बातचीत का खुलासा किया है। एक उच्च-स्तरीय खुफिया लीक से इस्लामाबाद और ढाका के…
 02 August 2025
मॉस्को/वॉशिंगटन/पेरिस: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना की कुछ कमजोरियों को भरने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे,…
 02 August 2025
भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने अमेरिकी दबाव में रूस से ऑयल खरीदना बंद कर दिया है।विदेश मंत्रालय…
 02 August 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को रूस के नजदीक दो न्यूक्लियर पनडुब्बियां तैनात करने का आदेश दिए। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने…
 02 August 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी खबरें हैं कि भारत ज्यादा दिन तक रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इन खबरों के सही…
 02 August 2025
अमेरिका ने साल 2025 में शुरुआती 7 महीने में अबतक 1703 भारतीय नागरिकों को भारत डिपार्ट किया है। इनमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति…
 24 May 2025
इस्लामाबाद: इस महीने की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान बीच सैन्य टकराव सीजफायर के साथ रुक गया है, लेकिन दोनों के बीच तनाव अभी भी जारी है। भारत ने विभिन्न देशों…
Advt.