रूस के पास 2 एटमी पनडुब्बियां तैनात करेगा अमेरिका:पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव की धमकी पर ट्रम्प ने कहा- नतीजे भुगतने होंगे

Updated on 02-08-2025 12:28 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को रूस के नजदीक दो न्यूक्लियर पनडुब्बियां तैनात करने का आदेश दिए। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पनडुब्बियां कहां तैनात की जाएंगी।

ट्रम्प ने अपने इस कदम के पीछे रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव की भड़काऊ बयानबाजी को जिम्मेदार बताया। साथ ही ट्रम्प ने मेदवेदेव के परमाणु हमले की धमकी पर कहा कि- 'अमेरिका रूस के परमाणु खतरों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।'

दरअसल, मेदवेदेव ने X पर कहा था- हम इजराइल या ईरान नहीं हैं। ट्रम्प की ओर से दिया गया हर नया अल्टीमेटम युद्ध की धमकी माना जाएगा। उन्होंने ट्रम्प को याद दिलाते हुए कहा था- 'रूस के पास सोवियत संघ के समय से परमाणु हमले डेड हैंड की क्षमता है।'

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- 'रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सिक्योरिटी काउंसिल के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव की भड़काऊ बयानबाजी की वजह से मैंने रूस के नजदीक दो न्यूक्लियर पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया है, ताकि भड़काऊ बयान सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहे।

शब्द बहुत कीमती होते हैं और कई बार अनजाने में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह ऐसा मामला नहीं होगा।'

ट्रम्प ने बताया डेड इकोनॉमी तो रूस ने डेड हैंड की याद दिलाई

ट्रम्प ने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया था। उन्होंने कहा था- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या। इसके जवाब में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति घबरा गए हैं।

मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर लिखा था- 'ट्रम्प को डेड हैंड की खतरनाक ताकत याद रखनी चाहिए, भले ही यह अब मौजूद नहीं है। अगर रूस के पूर्व राष्ट्रपति के कुछ शब्दों से अमेरिका के शक्तिशाली राष्ट्रपति इतना घबरा जाते हैं तो रूस का रास्ता बिल्कुल सही है। हम अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
वॉशिंगटन: हाल ही में 3I/ATLAS नाम की एक रहस्यमय चीज अंतरिक्ष में खोजी गई है। 3I/ATLAS नाम का यह ऑब्जेक्ट तेजी से धरती की ओर आ रहा है। इस पर…
 02 August 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने चीन को बेहद भरोसेमंद और आजमाया हुआ सच्चा दोस्त कहा है। मुनीर ने कहा कि कई तरह की परिस्थितियां आईं लेकिन दोनों देशों की…
 02 August 2025
ढाका: भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) और बांग्लादेश की एयर फोर्स (BAF) के बीच हुई गुप्त बातचीत का खुलासा किया है। एक उच्च-स्तरीय खुफिया लीक से इस्लामाबाद और ढाका के…
 02 August 2025
मॉस्को/वॉशिंगटन/पेरिस: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना की कुछ कमजोरियों को भरने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे,…
 02 August 2025
भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने अमेरिकी दबाव में रूस से ऑयल खरीदना बंद कर दिया है।विदेश मंत्रालय…
 02 August 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को रूस के नजदीक दो न्यूक्लियर पनडुब्बियां तैनात करने का आदेश दिए। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने…
 02 August 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी खबरें हैं कि भारत ज्यादा दिन तक रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इन खबरों के सही…
 02 August 2025
अमेरिका ने साल 2025 में शुरुआती 7 महीने में अबतक 1703 भारतीय नागरिकों को भारत डिपार्ट किया है। इनमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति…
 24 May 2025
इस्लामाबाद: इस महीने की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान बीच सैन्य टकराव सीजफायर के साथ रुक गया है, लेकिन दोनों के बीच तनाव अभी भी जारी है। भारत ने विभिन्न देशों…
Advt.