इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज

Updated on 24-05-2025 01:52 PM
मुंबई: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति आज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, ऐसे में चयनकर्ताओं का काम आसान नहीं होगा। खासकर इसलिए क्योंकि इंग्लैंड का दौरा नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) साइकल की शुरुआत करेगा और WTC फाइनल खेलने के भारत के लक्ष्य के लिए इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी होगा। बता दें कि 20 जून से इंग्लैंड की सीरीज शुरू होने वाली है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद चयनकर्ताओं को तीन मुश्किल सवालों के जवाब ढूंढने होंगे। इनमें सबसे बड़ी परेशानी एक अच्छे कप्तान को ढूंढना है। शुभमन गिल टीम की अगुवाई करने की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और केएल राहुल भी दौड़ में बने हुए हैं।
चयनकर्ताओं के सामने दूसरा बड़ा काम नंबर 4 की पहेली को सुलझाना होगा। कोहली के संन्यास से एक बहुत बड़ी जगह खाली हो गई है और इस जगह पर जो भी बल्लेबाजी करेगा उसे बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। खबरों के मुताबिक, गिल को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा जा सकता है, जिसमें साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर खेलेंगे और केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। अगर गिल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो करुण नायर को नंबर चार पर आजमाया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
लंदन: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट के बीच ओवल टेस्ट के दूसरे दिन काफी कुछ देखने को मिला। पहले स्लेजिंग और फिर बेन…
 02 August 2025
नई दिल्ली: SummerSlam से पहले स्मैकडाउन के आखिरी एपिसोड में कई दिलचस्प चीजें हुईं। यह स्मैकडाउन बेहद खास रहा। SmackDown के इस एपिसोड में जॉन सीना और कोडी रोड्स ने शो की…
 02 August 2025
नई दिल्ली: ईसीएस टी10 लीग में लंदन काउंटी क्रिकेट के लिए अफगानिस्तान के उस्मान गनी ने तहलका मचा दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी ताबड़तोड़ खेल से एक ही…
 02 August 2025
नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान की हुई बेइज्जती के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक्शन में मोड आ चुकी है। पीसीबी ने नया फरमान जारी करते हुए साफ…
 02 August 2025
नई दिल्ली: भारतीय टीम के धुरंधर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले की प्लेइंग-11 में नहीं चुनने के बाद रिलीज कर दिया गया था। उन्होंने 5…
 02 August 2025
लंदन: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी टेस्ट सीरीज खेल सहित वो हर मोमेंट देखने को मिला, जिसकी उम्मीद कम ही होती है। अब ओवल टेस्ट के दूसरे दिन न केवल…
 24 May 2025
नई दिल्ली: WWE स्मैकडाउन में दो सुपरस्टार्स ने मनी इन द बैंक के लिए क्वालीफाई किया। गिउलिया और एलए नाइट अब मनी इन द बैंक लैडर मैच में हिस्सा लेंगे। गिउलिया ने…
 24 May 2025
मुंबई: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति आज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट…
 24 May 2025
मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होना है। रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नए टेस्ट कप्तान की तलाश…
Advt.