पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ब्रिटिश अखबार के हवाले से वायुसेना पर किया था फर्जी दावा, पाकिस्तानी डॉन अखबार ने खोली पोल
Updated on
16-05-2025 02:28 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेताओं को झूठ में महारत हासिल है। भारत के हाथों पिटने के बावजूद पाकिस्तान के नेता हालिया सैन्य संघर्ष को अपनी जीत बता रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने फेक न्यूज का सहारा लेकर देश की संसद में बयान दे दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ का नाम लेकर संसद में बयान दिया कि इसकी रिपोर्ट में पाकिस्तान की एयरफोर्स को आसमान का निर्विवाद बादशाह बताया है। दिलचस्प बात है कि टेलीग्राफ में ऐसी कोई रिपोर्ट आई ही नहीं है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के इस दावे की सच्चाई क्या है, लेकिन उसके पहले इशाक डार का बयान जान लेते हैं।
पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए इशाक डार ने कहा, 'ये मैं नहीं कह रहा, टेलीग्राफ लिखता है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने आसमान में निर्विवाद बादशाहत कायम की है।' उनके इस बयान के बाद संसद में मौजूद सदस्यों ने मेज ठोंककर इसका समर्थन किया। मजेदार बात ये है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने जिस रिपोर्ट का हवाला देकर पाकिस्तानी वायु सेना की पीठ थपथपाई है, उन्हीं के देश के अखबार ने इसे झूठा करार दिया है।
पाकिस्तानी अखबार ने खोली पोल
सोशल मीडिया पर टेलीग्राफ के बैनर पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तानी वायुसेना को आसमान का राजा गया है। इसकी शीर्षक है- 'पाकिस्तान एयरफोर्स- द अनडिस्प्यूटेड किंग ऑफ स्काईज।' सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे टेलीग्राफ के फ्रंट पेज की रिपोर्ट बताया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन ने इसकी पड़ताल की तो इसे झूठा पाया। डॉन की पड़ताल के अनुसार, यह ब्रिटिश अखबार के प्रामाणिक फ्रंट पेज की नहीं है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है
मजाक बने पाकिस्तानी विदेश मंत्री
पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों ने इस फेक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यहां तक कि इसका उल्लेख करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने संसद में भी बयान दे दिया। अब सच्चाई सामने आने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री का मजाक उड़ रहा है।
भारत के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) ने भी इस वायरल तस्वीर की पड़ताल करते हुए इसे गलत और एडिटेड पाया है। पीआईबी फैक्ट चेक में कहा गया है कि वायरल की जा रही तस्वीर एआई से बनाई गई है। डेली टेलीग्राफ ने कभी भी ऐसा कोई लेख नहीं छापा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने चीन को बेहद भरोसेमंद और आजमाया हुआ सच्चा दोस्त कहा है। मुनीर ने कहा कि कई तरह की परिस्थितियां आईं लेकिन दोनों देशों की…
ढाका: भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) और बांग्लादेश की एयर फोर्स (BAF) के बीच हुई गुप्त बातचीत का खुलासा किया है। एक उच्च-स्तरीय खुफिया लीक से इस्लामाबाद और ढाका के…
मॉस्को/वॉशिंगटन/पेरिस: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना की कुछ कमजोरियों को भरने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे,…
भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने अमेरिकी दबाव में रूस से ऑयल खरीदना बंद कर दिया है।विदेश मंत्रालय…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को रूस के नजदीक दो न्यूक्लियर पनडुब्बियां तैनात करने का आदेश दिए। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने…
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी खबरें हैं कि भारत ज्यादा दिन तक रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इन खबरों के सही…
अमेरिका ने साल 2025 में शुरुआती 7 महीने में अबतक 1703 भारतीय नागरिकों को भारत डिपार्ट किया है। इनमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति…
इस्लामाबाद: इस महीने की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान बीच सैन्य टकराव सीजफायर के साथ रुक गया है, लेकिन दोनों के बीच तनाव अभी भी जारी है। भारत ने विभिन्न देशों…