भारत से जंग के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ हुए और शक्तिशाली, सुप्रीम कोर्ट ने असीम मुनीर को दिए स्पेशल अधिकार

Updated on 09-05-2025 04:27 PM
इस्लामाबाद: सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भले ही पाकिस्तान को भारत के साथ जंग में झोंक दिया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान में उनकी हैसियत और बढ़ा दी है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पाकिस्तान के सैन्य अदालतों में नागरिकों के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना को आम नागरिकों को सैन्य अदालतों में मुकदमा चलाने का खुला अधिकार मिल गया है। यानि पाकिस्तान की आर्मी, जिसने पहले से ही देश के लोकतंत्र को कुचल रखा है, उसे और ज्यादा अधिकार मिल गये हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से असीम मुनीर और भी ज्यादा शक्तिशाली हो गये हैं और इमरान खान के लिए ये बहुत बड़ा झकटा है।

पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने 7 मई को एक फैसला सुनाते हुए सैन्य अदालतों में आम नागरिकों के खिलाफ चलने वाले फैसलों को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में सैन्य अदालतों में आम नागरिकों के खिलाफ चलने वाले मुकदमों को 'असंवैधानिक' बताया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद की शीर्ष अदालत की संवैधानिक पीठ ने फैसला सुनाते हुए 9 मई 2023 को सेना विरोधी प्रदर्शनों में शामिल इमरान खान के समर्थकों के खिलाफ सैन्य मुकदमा चलाने का रास्ता साफ कर दिया है।
पाकिस्तान में असीम मुनीर हुए और शक्तिशाली
आपको बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के लाखों समर्थकों ने पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई 2023 को भयानक दंगा किया था। इस दौरान इमरान खान के समर्थकों ने सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया था और जमकर तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद पाकिस्तान की सेना ने 1000 से ज्यादा इमरान खान के समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने 2024 में बताया था कि पीटीआई ने आरोप लगाया था कि पार्टी के सैकड़ों सदस्यों को बिना किसी सबूत के जबरन उठा लिया गया। उनके खिलाफ आर्मी कोर्ट ने 2 से 4 दिनों में फैसले सुनाने शुरू कर दिए और काफी सख्त सजा दी जाने लगी। इमरान खान के कई समर्थकों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अमीनुद्दीन खान की अगुवाई में सात सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के ही अक्टूबर 2023 के पहले के फैसले को पलट दिया है। यानि पाकिस्तान वो देश बन गया है जहां सुप्रीम कोर्ट चंद महीने पहले जो फैसला सुनाता है, वो कुछ महीनों के बाद अपने ही फैसले को पलट देता है। उस दौरान एक अन्य संवैधानिक पीठ ने सैन्य अदालत में नागरिकों के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उसे असंवैधानिक करार दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
वॉशिंगटन: हाल ही में 3I/ATLAS नाम की एक रहस्यमय चीज अंतरिक्ष में खोजी गई है। 3I/ATLAS नाम का यह ऑब्जेक्ट तेजी से धरती की ओर आ रहा है। इस पर…
 02 August 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने चीन को बेहद भरोसेमंद और आजमाया हुआ सच्चा दोस्त कहा है। मुनीर ने कहा कि कई तरह की परिस्थितियां आईं लेकिन दोनों देशों की…
 02 August 2025
ढाका: भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) और बांग्लादेश की एयर फोर्स (BAF) के बीच हुई गुप्त बातचीत का खुलासा किया है। एक उच्च-स्तरीय खुफिया लीक से इस्लामाबाद और ढाका के…
 02 August 2025
मॉस्को/वॉशिंगटन/पेरिस: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना की कुछ कमजोरियों को भरने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे,…
 02 August 2025
भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने अमेरिकी दबाव में रूस से ऑयल खरीदना बंद कर दिया है।विदेश मंत्रालय…
 02 August 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को रूस के नजदीक दो न्यूक्लियर पनडुब्बियां तैनात करने का आदेश दिए। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने…
 02 August 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी खबरें हैं कि भारत ज्यादा दिन तक रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इन खबरों के सही…
 02 August 2025
अमेरिका ने साल 2025 में शुरुआती 7 महीने में अबतक 1703 भारतीय नागरिकों को भारत डिपार्ट किया है। इनमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति…
 24 May 2025
इस्लामाबाद: इस महीने की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान बीच सैन्य टकराव सीजफायर के साथ रुक गया है, लेकिन दोनों के बीच तनाव अभी भी जारी है। भारत ने विभिन्न देशों…
Advt.