मप्र पर्यटन स्थापना दिवस विशेष:63 टूरिज्म विलेज में खुले 227 होम स्टे, 24 हजार सैलानी पहुंचे गांव के आंगन

Updated on 24-05-2025 12:52 PM

कभी सिर्फ खेत-खलिहानों और परंपराओं के लिए पहचाने जाने वाले गांव, अब पर्यटकों की पसंद बनते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन स्थापना दिवस पर आज हम बात करेंगे रूलर टूरिज्म की। जहां अब पर्यटन सिर्फ पहाड़ों, मंदिरों और जंगलों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों की गलियां, कच्चे घर, लोकनृत्य और भुट्टे की कीस भी अब पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।

प्रदेश के 63 पर्यटन गांवों यानी टूरिज्म विलेज में संचालित 227 होम स्टे में बीते दो साल में 24 हजार से अधिक सैलानी स्थानीय रहन-सहन और खानपान का अनुभव ले चुके हैं। अब सरकार की योजना दो वर्षों में 230 और होम स्टे खोलने की है। जिसके बाद मध्यप्रदेश में होम स्टे की संख्या 450 को पार कर जाएगी। यह पहल न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है, बल्कि महिलाओं, युवाओं और आदिवासी समुदायों को रोज़गार और पहचान भी दे रही है।

सबसे ज्यादा होम स्टे वाले जिले

  1. मंडला जिले में सबसे अधिक 40 होम स्टे हैं, जिनमें कान्हा के आसपास के गांव शामिल हैं।
  2. उमरिया और बालाघाट जिले के गांवों में 30-30 होम स्टे चल रहे हैं।
  3. डिंडोरी में भी 20 से अधिक होम स्टे हैं, जो अमरकंटक जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल के निकट हैं।
  4. छतरपुर, देवास और खंडवा जैसे जिलों में 2-5 होम स्टे ही हैं, लेकिन यहां नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी है।

महिलाएं बनीं होम स्टे की होस्ट

 रूरल टूरिज्म ने महिलाओं को रोजगार का नया माध्यम दिया है। अब कई महिलाएं खुद के होम स्टे चला रही हैं, जहां वे खुद खाना बनाती हैं, मेहमानों को गाइड करती हैं और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल कराती हैं। उदाहरण के लिए बालाघाट जिले के गोंड आदिवासी बहुल गांवों में, महिला समूहों ने मिलकर होम स्टे चलाना शुरू किया, जिससे उन्हें महीने में 15,000 रुपये तक की आय हो रही है। यह प्रोजेक्ट उन जिलों में खास फोकस कर रहा है जहां अभी कम गतिविधियां हैं।

इनका कहना है

ग्रामीण पर्यटन ने जहां विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है, वहीं जनजातीय समुदायों को भी इस पहल से लाभ मिला है। उनकी कला, संस्कृति, रीति रिवाज पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। मध्य प्रदेश आज पूरे देश में इस सफल प्रयोग का अग्रदूत बन गया है और पर्यटन को नई राह दिखा रहा है। -शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंधक संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
राजधानी भोपाल के एक पड़ोसी जिले में सांसद और मंत्री की अंदरूनी लड़ाई दिल्ली तक पहुंच गई है।हुआ यूं कि देश की राजधानी में संसद सत्र के दौरान एमपी के…
 02 August 2025
मध्यप्रदेश में पहली बार अब कक्षा 9वीं के साथ आईटीआई होगी। इसका फायदा यह होगा कि 10 वीं पास करने के साथ ही स्टूडेंट के हाथ में नौकरी होगी। अब…
 02 August 2025
भोपाल में ड्रग तस्करी के हाई प्रोफाइल केस में गिरफ्तार यासीन अहमद उर्फ मछली की रातें जेल में करवटें बदलते हुए बीत रहीं हैं। रात भर पार्टी कर दिन भर…
 02 August 2025
भोपाल। प्रदेश में अति-वृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे…
 02 August 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल मेट्रो ट्रेन के लोकार्पण और धार में आरंभ होने वाले पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसके लिए…
 02 August 2025
 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास जी का 528वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस देश का पुरातन महाकाव्य है। आज…
 02 August 2025
भोपाल। जिला उपभोक्ता आयोग(Bhopal consumer commission) बेंच-1 ने रेलवे को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 15 हजार रुपये का हर्जाना देने(Railway fine) का आदेश दिया है। मामला ट्रेन में…
 02 August 2025
भोपाल। हवाई सफर पर मानसून का असर नजर आने लगा है। स्कूल खुलने और वेडिंग सीजन खत्म होने के कारण विमान से सफर करने वालों की संख्या कम हो गई है।…
 02 August 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी की राजनीति में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ नेता कमल नाथ इन दिनों फिर सक्रिय दिखाई दे रहे…
Advt.