विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई, भाजपा की निगाहें अदालत के रुख पर

Updated on 16-05-2025 12:04 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होना है। उधर आज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है।एमपी हाईकोर्ट के एफआईआर के आदेश को रद्द कराने विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन वहां से भी उन्हें फटकार मिल गई थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

भाजपा पर बढ़ रहा हटाने का दबाव

मध्य प्रदेश सरकार पर विजय शाह को हटाने का दबाव बढता जा रहा है। भाजपा चाहती है कि विजय शाह खुद ही इस्तीफा दे दें। ऐसे में उन्हें समझाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भेजा गया, लेकिन विजय शाह ने इस्तीफा देने से मना कर दिया, इसके साथ यह भी चेतावनी दे डाली कि अगर निकाला गया तो वे आदिवासी सेना बना लेंगे।

भाजपा की नजरें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पर

भाजपा की नजरें अब सुप्रीम कोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पर हैं। अदालत के रुख पर ही अब पाटी विजय शाह को लेकर कोई निर्णय लेगी।

कांग्रेस का राज भवन के बाहर धरना

मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस के विधायक काली एप्रैन पहनकर राज भवन पहुंचे और बाहर धरने पर बैठ गए। इसके पहले उन्होंने राज्यपाल से मिलकर भी अपनी मांग रखी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर जिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, वह स्वीकार नहीं की जा सकती है। उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
राजधानी भोपाल के एक पड़ोसी जिले में सांसद और मंत्री की अंदरूनी लड़ाई दिल्ली तक पहुंच गई है।हुआ यूं कि देश की राजधानी में संसद सत्र के दौरान एमपी के…
 02 August 2025
मध्यप्रदेश में पहली बार अब कक्षा 9वीं के साथ आईटीआई होगी। इसका फायदा यह होगा कि 10 वीं पास करने के साथ ही स्टूडेंट के हाथ में नौकरी होगी। अब…
 02 August 2025
भोपाल में ड्रग तस्करी के हाई प्रोफाइल केस में गिरफ्तार यासीन अहमद उर्फ मछली की रातें जेल में करवटें बदलते हुए बीत रहीं हैं। रात भर पार्टी कर दिन भर…
 02 August 2025
भोपाल। प्रदेश में अति-वृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे…
 02 August 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल मेट्रो ट्रेन के लोकार्पण और धार में आरंभ होने वाले पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसके लिए…
 02 August 2025
 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास जी का 528वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस देश का पुरातन महाकाव्य है। आज…
 02 August 2025
भोपाल। जिला उपभोक्ता आयोग(Bhopal consumer commission) बेंच-1 ने रेलवे को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 15 हजार रुपये का हर्जाना देने(Railway fine) का आदेश दिया है। मामला ट्रेन में…
 02 August 2025
भोपाल। हवाई सफर पर मानसून का असर नजर आने लगा है। स्कूल खुलने और वेडिंग सीजन खत्म होने के कारण विमान से सफर करने वालों की संख्या कम हो गई है।…
 02 August 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी की राजनीति में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ नेता कमल नाथ इन दिनों फिर सक्रिय दिखाई दे रहे…
Advt.