शिक्षा समिति की बैठक में निंदा प्रस्ताव की 'नौटंकी':भोपाल जिला पंचायत में हुई मीटिंग

Updated on 24-05-2025 12:48 PM

भोपाल जिला पंचायत ऑफिस में शुक्रवार को शिक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) ओपी शर्मा के निंदा प्रस्ताव की सिर्फ 'नौटंकी' ही हुई। समिति सभापति और सदस्यों ने जांच शुरू होने से पहले ही डीपीसी के रुपए के लेन-देन वाली कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर क्लीन चिट दे दी।

शुक्रवार दोपहर 3 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें डीपीसी शर्मा के वायरल ऑडियो को लेकर सभापति मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, विक्रम भालेश्वर, सदस्य प्रतिनिधि अनिल हाड़ा, विनोद राजोरिया नाराज नजर आए। सभापति जाट ने मीटिंग में डीपीसी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लाने की बात कहीं। आगे की कार्रवाई शुरू होती, इससे पहले ही डीपीसी ने कहा कि मुझे साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। रिकॉर्डिंग पुरानी है। अभी क्यों वायरल की, ये मुझे नहीं पता। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस मामले की जांच की जा रही है। डीपीसी शर्मा ने कुछ दस्तावेज भी दिखाए। इसके बाद सदस्य विक्रम भालेश्वर ने दस्तावेजों के आधार पर ही डीपीसी के निर्दोष होने की बात कह दी। बाद में सभापति और सदस्यों ने डीपीसी को चेतावनी दे दी। फिर निंदा प्रस्ताव नहीं लाया गया।

सभापति ने रिकॉर्डिंग सुनाकर बताई बैठक के दौरान सभापति जाट ने रुपए लेन-देन वाली रिकॉर्डिंग सुनाकर बताई। इसके बाद डीपीसी शर्मा से जवाब चाहा गया। इससे पहले बैठक में विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारियों के नहीं आने पर सभापति जाट, सदस्य विनय मेहर ने नाराजगी जताई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार, डीपीसी ओपी शर्मा समेत जिम्मेदार अधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया था।

प्राइवेट स्कूलों की मान्यता को लेकर सवाल सदस्य विनय मेहर, सदस्य प्रतिनिधि अनिल हाड़ा, विनोद राजोरिया ने जिले में साल 2025-26 के प्राइवेट स्कूलों को दी गई मान्यता को लेकर भी सवाल किया। सदस्य मेहर ने कहा कि मान्यता के लिए रुपए लिए जा रहे हैं। इसके मेरे पास सबूत है। उन्होंने खितवास के हाई स्कूल का एक मामला भी उठाया। सदस्य प्रतिनिधि हाड़ा और राजोरिया ने कई बिंदुओं पर चर्चा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
राजधानी भोपाल के एक पड़ोसी जिले में सांसद और मंत्री की अंदरूनी लड़ाई दिल्ली तक पहुंच गई है।हुआ यूं कि देश की राजधानी में संसद सत्र के दौरान एमपी के…
 02 August 2025
मध्यप्रदेश में पहली बार अब कक्षा 9वीं के साथ आईटीआई होगी। इसका फायदा यह होगा कि 10 वीं पास करने के साथ ही स्टूडेंट के हाथ में नौकरी होगी। अब…
 02 August 2025
भोपाल में ड्रग तस्करी के हाई प्रोफाइल केस में गिरफ्तार यासीन अहमद उर्फ मछली की रातें जेल में करवटें बदलते हुए बीत रहीं हैं। रात भर पार्टी कर दिन भर…
 02 August 2025
भोपाल। प्रदेश में अति-वृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे…
 02 August 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल मेट्रो ट्रेन के लोकार्पण और धार में आरंभ होने वाले पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसके लिए…
 02 August 2025
 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास जी का 528वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस देश का पुरातन महाकाव्य है। आज…
 02 August 2025
भोपाल। जिला उपभोक्ता आयोग(Bhopal consumer commission) बेंच-1 ने रेलवे को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 15 हजार रुपये का हर्जाना देने(Railway fine) का आदेश दिया है। मामला ट्रेन में…
 02 August 2025
भोपाल। हवाई सफर पर मानसून का असर नजर आने लगा है। स्कूल खुलने और वेडिंग सीजन खत्म होने के कारण विमान से सफर करने वालों की संख्या कम हो गई है।…
 02 August 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी की राजनीति में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ नेता कमल नाथ इन दिनों फिर सक्रिय दिखाई दे रहे…
Advt.