मिचेल स्टार्क के जाने से परेशान ना हो दिल्ली कैपिटल्स... IPL खेलने को बेताब हैं ये 3 बॉलर, बस बुलाने की देर
Updated on
16-05-2025 02:31 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2025 के एक बार फिर से शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि मिचेल स्टार्क आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। स्टार्क को आईपीएल 2025 की नीलामी में 11.75 करोड़ में खरीदा गया था। उन्होंने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया।
मिचेल स्टार्क कर रहे थे शानदार प्रदर्शन
मिचेल स्टार्क ने 12 मैच खेले, 14 विकेट लिए और पांच विकेट लेने वाले दिल्ली के पहले तेज गेंदबाज बने। दिल्ली कैपिटल्स अभी पॉइंट्स टेबल में 6 जीत और 4 हार के साथ पांचवें स्थान पर है। शुरुआत अच्छी होने के बाद, उनका प्रदर्शन थोड़ा खराब हुआ है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे और 18 पॉइंट्स तक पहुंचने होंगे। ऐसे में स्टार्क की जगह दिल्ली की टीम को एक तगड़े गेंदबाज की जरूरत होगी। इस रिपोर्ट में हमने आगे ऐसे तीन गेंदबाजों की बात की है जो इस सीजन स्टार्क की जगह ले सकते हैं।
नवीन उल हक को दिल्ली करेगी साइन?
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक आईपीएल 2025 में नहीं बिके थे। लेकिन मिचेल स्टार्क की जगह उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। नवीन ने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 7 मैचों में 11 विकेट लिए थे। वह पारी के हर हिस्से में गेंदबाजी करने में माहिर हैं। नवीन के आईपीएल रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने 17 मैच खेले हैं, जिसमें 25 विकेट लिए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4/38 रहा है।
अल्जारी जोसेफ भी एक ऑप्शन
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के पास आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। हालांकि आईपीएल में उनकी इकॉनमी ज्यादा है, लेकिन उनकी ताकत और ऑलराउंड प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मजबूत कर सकता है। अल्जारी जोसेफ ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट लेकर अपने आईपीएल डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने आईपीएल मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, उन्होंने सोहेल तनवीर के 6/14 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
जेसन बेहरेनडोर्फ पर भी रहेंगी नजरें
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ मिचेल स्टार्क की तरह ही नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने 17 IPL मैचों में 19 विकेट लिए हैं, लेकिन वह चोटों से परेशान रहते हैं और उनकी इकॉनमी 9.05 है। जेसन बेहरेनडोर्फ एक लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं और ऐसे में दिल्ली की टीम उनकी ओर भी जा सकती है।
लंदन: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट के बीच ओवल टेस्ट के दूसरे दिन काफी कुछ देखने को मिला। पहले स्लेजिंग और फिर बेन…
नई दिल्ली: SummerSlam से पहले स्मैकडाउन के आखिरी एपिसोड में कई दिलचस्प चीजें हुईं। यह स्मैकडाउन बेहद खास रहा। SmackDown के इस एपिसोड में जॉन सीना और कोडी रोड्स ने शो की…
नई दिल्ली: ईसीएस टी10 लीग में लंदन काउंटी क्रिकेट के लिए अफगानिस्तान के उस्मान गनी ने तहलका मचा दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी ताबड़तोड़ खेल से एक ही…
नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान की हुई बेइज्जती के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक्शन में मोड आ चुकी है। पीसीबी ने नया फरमान जारी करते हुए साफ…
नई दिल्ली: भारतीय टीम के धुरंधर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले की प्लेइंग-11 में नहीं चुनने के बाद रिलीज कर दिया गया था। उन्होंने 5…
नई दिल्ली: WWE स्मैकडाउन में दो सुपरस्टार्स ने मनी इन द बैंक के लिए क्वालीफाई किया। गिउलिया और एलए नाइट अब मनी इन द बैंक लैडर मैच में हिस्सा लेंगे। गिउलिया ने…
मुंबई: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति आज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट…
मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होना है। रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नए टेस्ट कप्तान की तलाश…