स्टार्टअप शिविर से युवाओं को मिली नई दिशा

Updated on 02-08-2025 12:06 PM

धमतरी। जिले के युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज कुरूद विकासखंड मुख्यालय स्थित राजा चक्रधर ऑडिटोरियम में “उद्यम से विकास” श्रृंखला का तीसरा स्टार्टअप शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का शुभारंभ धमतरी कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले पहला शिविर धमतरी और दूसरा शिविर मगरलोड विकासखण्ड में आयोजित किया गया था।

  कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज का युवा सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि अवसर गढ़ने वाला बन रहा है। स्टार्टअप एक ऐसा माध्यम है जिससे युवा न केवल स्वयं को स्वावलंबी बना सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं।” उन्होंने युवाओं की स्टार्टअप संबंधी जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना और बैंक ऋण से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु लीड बैंक मैनेजर से समन्वय करने का आश्वासन दिया।

शिविर में कुछ युवा नवाचारकर्ताओं ने डिजिटल मार्केटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में अपने स्टार्टअप आइडियाज का प्रभावशाली पावर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अधिकारियों और विशेषज्ञों ने सराहा।

कलेक्टर ने कहा कि किसी वस्तु को बेचने के लिए उसकी पैकेजिंग महत्वपूर्ण स्थान रखती है। पैकेजिंग अच्छी और आकर्षक होगी तो, सामग्री की कीमत भी बढ़ी हुई दाम पर बेची जा सकती है। आज की मार्केटिंग में लोग को पैकेजिंग को ज्यादा जोर दे रहे हैं।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सोसायटी रायपुर से आए मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमेश महिलानी, नरेश बंजारे, दुर्गेश गंजीर, दुर्गेश पटेल सहित जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक प्रशांत चंद्राकर, जगमोहन एक्का, सुश्री प्रचेता किरण, अनुविभागीय अधिकारी नभसिंह और अन्य विशेषज्ञों ने युवाओं को अपने व्यावसायिक अनुभवों से मार्गदर्शन दिया।

शिविर में लगभग 200 युवा प्रतिभागियों ने भाग लेकर विभिन्न स्टार्टअप योजनाओं, सरकारी सहायता, फाइनेंशियल लिंकेज और बिजनेस स्किल्स की जानकारी प्राप्त की। साथ ही पीएमएफएमई योजना के तहत सफल उद्यमियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

   शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने, बाजार से जोड़ने, रोजगार सृजन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना है । इसमें युवाओं को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म और सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जाए-इस पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने अंत में कहा, “प्रशासन का लक्ष्य है कि हर युवा अपनी क्षमताओं को पहचानकर उद्यमिता के पथ पर आगे बढ़े। स्टार्टअप शिविर ऐसे ही प्रयासों की एक कड़ी है, जो धमतरी जिले को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया।  बैठक में पिछले…
 02 August 2025
धमतरी। जिले के युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज कुरूद विकासखंड मुख्यालय स्थित राजा चक्रधर ऑडिटोरियम में “उद्यम से विकास” श्रृंखला का तीसरा स्टार्टअप…
 02 August 2025
मोहला। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन दशहरा मैदान मोहला में आयोजित किया गया। जिसमें 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक आयोजित आकांक्षी जिला कार्यक्रम में उत्कृष्ट…
 02 August 2025
बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं अंचल के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रीमती आज जिला मुख्यालय बालोद…
 02 August 2025
कोरबा। राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिलने लगे हैं। इसी क्रम में  कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के…
 02 August 2025
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तखतपुर विकासखण्ड के सकरी स्थित वन चेतना केन्द्र में बैठक लेकर किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विकासखण्ड के मैदानी स्तर के…
 02 August 2025
बिलासपुर। विश्व बैंक समर्थित भारत सरकार की योजना रैम्प  अंतर्गत प्रार्थना भवन खारंग जल संसाधन परिसर बिलासपुर में उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम’’ का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बिलासपुर…
 02 August 2025
रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत घिवरा संकुल में आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को राज्य शासन की पर्यावरण संरक्षण संबंधी दो महत्वाकांक्षी योजनाओं – "एक पेड़ माँ के नाम…
 02 August 2025
राजनांदगांव। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन का आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
Advt.