पाकिस्तानी सेना बोली- ट्रेन हाईजैक के सभी बंधक छुड़ाए गए:28 सैनिकों की मौत, 33 विद्रोही ढेर

Updated on 13-03-2025 12:28 PM

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बुधवार रात 9:30 बजे ट्रेन हाईजैक खत्म होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि बाकी सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया है। वहीं, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारे सैनिकों ने कई विद्रोहियों को नरक भेज दिया है।

न्यूज एजेंसी AFP ने पाकिस्तान आर्मी के हवाले से बताया है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे 27 ऑफ ड्यूटी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 1 सैनिक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मारा गया।

ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उसने दो दिन में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए हैं। इनमें से 60 को बुधवार को ही मारा गया है।

बलूच आर्मी ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जाफर एक्सप्रेस के 450 पैसेंजर्स को बंधक बनाया था। इन्हें छुड़ाने का ऑपरेशन लगभग 36 घंटे चला। पाकिस्तानी आर्मी अफसर ने बताया कि 346 बंधकों को छुड़ा लिया गया है।

10 पाइंट्स में समझिए अब तक क्या क्या हुआ...

  • बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कल दोपहर 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर 450 यात्रियों को बंधक बनाया।
  • BLA ने जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, राजनैतिक कैदियों, गायब लोगों, लड़ाकों और अलगाववादियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की। सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
  • हमले के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तानी सेना ने पैसेंजर्स की रिहाई के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लड़ाकों पर ड्रोन और हेलिकॉप्टर से हमला किया।
  • पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने मंगलवार को कहा कि हम ऐसे जानवरों से कोई समझौता नहीं करेंगे, जिन्होंने बेकसूर यात्रियों पर गोलीबारी की।
  • पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह 150 बंधकों को छुड़ाने की बात कही, शाम होने तक 190 बंधकों को रिहा करा‌ने की बात कही।
  • सेना के अफसर ने बताया विद्रोही विस्फोटक से लदे आत्मघाती जैकेट पहने हुए हैं, इससे बाकी बंधकों को रिहा कराने में मुश्किल हो रही है।
  • पाक सरकार की तरफ से 200 ताबूत क्वेटा भेजे गए। बताया गया कि ये ताबूत प्रोटोकॉल के तहत भेजे गए हैं।
  • BLA ने बुधवार शाम को दावा किया कि हमने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। अगर 20 घंटे में मांगे पूरी नहीं हुईं तो बाकियों बंधकों को भी मार देंगे।
  • प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मारे गए लोगों के लिए संवेदना जाहिर की। बताया कि इस ऑपरेशन में दौरान दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।
  • पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि 33 बलूच लड़ाके मारे गए हैं और सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक करने का एक वीडियो सामने आया है। बुधवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के नाम से इसे जारी किया गया। हालांकि…
 13 March 2025
रूस ने अमेरिका के प्रस्तावित 30 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) पर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति कार्यालय (क्रेमलिन) की तरफ से जारी बयान में कहा गया…
 13 March 2025
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बुधवार रात 9:30 बजे ट्रेन हाईजैक खत्म होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी…
 13 March 2025
साल 1540 की बात है, भारत के पहले मुगल शासक बाबर के बेटे हुमायूं को बिहार के शेरशाह सूरी ने युद्ध में हरा दिया। हुमायूं भारत से भाग खड़ा हुआ।…
 13 March 2025
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से वापसी टल गई है। NASA ने तकनीकी खराबी के चलते स्पेस स्टेशन के…
 13 March 2025
कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का शपथग्रहण कल यानी शुक्रवार 14 मार्च को होगा। वे कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यह शपथग्रहण भारतीय समयानुसार रात…
 07 March 2025
लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा घेरने की घटना का मुद्दा ब्रिटिश संसद में भी उठा। ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बॉब ब्लैकमैन, जो…
 07 March 2025
यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोप को फिर से हथियारबंद करने के लिए 842 अरब डॉलर जुटाने का प्रस्ताव दिया है। मंगलवार को पेश इस प्रस्ताव…
 07 March 2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी को लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने घेर लिया। उनमें से एक ने उनकी गाड़ी के सामने आकर तिरंगा भी फाड़ा। विदेश मंत्री इस समय…
Advt.