रायपुर-जबलपुर के बीच 3 अगस्त से दौड़ेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

Updated on 02-08-2025 11:48 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र में बताया कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में 44,657 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकार्ड 6,925 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है, जिनमें से पांच स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन भी पहले से जारी है, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल का उदाहरण है।
छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के बीच आवागमन होगा आसान

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन न केवल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है। इससे जनता को सुविधाजनक और आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
रीवा-पुणे के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन

भारतीय रेलवे की ओर से मध्य प्रदेश के रींवा और महाराष्ट्र के पुणे के मध्य एक नए एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस नए ट्रेन का संचालन 3 अगस्त से किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया।  बैठक में पिछले…
 02 August 2025
धमतरी। जिले के युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज कुरूद विकासखंड मुख्यालय स्थित राजा चक्रधर ऑडिटोरियम में “उद्यम से विकास” श्रृंखला का तीसरा स्टार्टअप…
 02 August 2025
मोहला। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन दशहरा मैदान मोहला में आयोजित किया गया। जिसमें 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक आयोजित आकांक्षी जिला कार्यक्रम में उत्कृष्ट…
 02 August 2025
बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं अंचल के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रीमती आज जिला मुख्यालय बालोद…
 02 August 2025
कोरबा। राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिलने लगे हैं। इसी क्रम में  कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के…
 02 August 2025
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तखतपुर विकासखण्ड के सकरी स्थित वन चेतना केन्द्र में बैठक लेकर किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विकासखण्ड के मैदानी स्तर के…
 02 August 2025
बिलासपुर। विश्व बैंक समर्थित भारत सरकार की योजना रैम्प  अंतर्गत प्रार्थना भवन खारंग जल संसाधन परिसर बिलासपुर में उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम’’ का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बिलासपुर…
 02 August 2025
रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत घिवरा संकुल में आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को राज्य शासन की पर्यावरण संरक्षण संबंधी दो महत्वाकांक्षी योजनाओं – "एक पेड़ माँ के नाम…
 02 August 2025
राजनांदगांव। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन का आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
Advt.