सड़कों से आवारा मवेशियों के रोकथाम के लिए लगातार चलाये अभियान

Updated on 24-05-2025 01:13 PM

गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में जिले के सड़क सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले प्रावधानों एवं सड़कों पर होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किये जाने वाले उपायों पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान कर आवश्यक सुधार कार्यवाही भी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री उइके ने घुमंतु मवेशियों के कारण सड़कों पर होने वाली दुघटनाओं को रोकने के लिए आवारा पशुओं को रोकने का नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिये। साथ ही मवेशियों के गले पर रेडियम बेल्ट लगाने एवं सींग पर कलर कोडिंग अनिवार्यतः करने को कहा। कलेक्टर ने बारात आदि प्रयोजनों में पीकअप, ट्रैक्टर, ट्रक आदि वाहनों को लोगों के परिवहन के लिए उपयोग में नहीं लाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खुले वाहनों में लोगों के परिवहन करने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने लोगों को खुले वाहनों में परिवहन न करने के समझाईश देने गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री उइके ने नशामुक्त भारत अभियान समिति की बैठक में गांव में लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक करने गठित भारत माता वाहिनी को सक्रिय करने के निर्देश दिये। साथ ही समिति के माध्यम से तथा स्वास्थ्य शिक्षा समाज कल्याण विभाग के समन्वय से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल, कॉलेजों एवं सार्वजनिक संस्थानों में भी नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिये। उन्होंने भारत माता वाहिनी समूह के सदस्यों एवं वालेंटियरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने नशामुक्ति के लिए संचालित नशामुक्ति केन्द्र की जानकारी लेकर केन्द्र में लोगों की उपस्थिति एवं उन्हें दिये जाने वाले काउंसलिंग के वस्तुस्थिति की भी जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा, वन मण्डलाधिकारी  लक्ष्मण सिंह, अपर कलेक्टर  अरविंद पाण्डेय,  नवीन भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र चन्द्राकर सहित समन्वय समिति के सदस्यगण शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2025
जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया।  बैठक में पिछले…
 02 August 2025
धमतरी। जिले के युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज कुरूद विकासखंड मुख्यालय स्थित राजा चक्रधर ऑडिटोरियम में “उद्यम से विकास” श्रृंखला का तीसरा स्टार्टअप…
 02 August 2025
मोहला। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन दशहरा मैदान मोहला में आयोजित किया गया। जिसमें 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक आयोजित आकांक्षी जिला कार्यक्रम में उत्कृष्ट…
 02 August 2025
बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं अंचल के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रीमती आज जिला मुख्यालय बालोद…
 02 August 2025
कोरबा। राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिलने लगे हैं। इसी क्रम में  कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के…
 02 August 2025
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तखतपुर विकासखण्ड के सकरी स्थित वन चेतना केन्द्र में बैठक लेकर किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विकासखण्ड के मैदानी स्तर के…
 02 August 2025
बिलासपुर। विश्व बैंक समर्थित भारत सरकार की योजना रैम्प  अंतर्गत प्रार्थना भवन खारंग जल संसाधन परिसर बिलासपुर में उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम’’ का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बिलासपुर…
 02 August 2025
रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत घिवरा संकुल में आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को राज्य शासन की पर्यावरण संरक्षण संबंधी दो महत्वाकांक्षी योजनाओं – "एक पेड़ माँ के नाम…
 02 August 2025
राजनांदगांव। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन का आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
Advt.