तेलंगाना CM की आलोचना पर 2 महिला यूट्यूबर गिरफ्तार:पुलिस बोली- वीडियो अपमानजनक

Updated on 13-03-2025 12:19 PM

हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना करने वाले दो महिला यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के स्टेट सेक्रेटरी की शिकायत पर बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है।

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस पी विश्वप्रसाद ने बताया कि वीडियो फरवरी में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के मुख्यालय में शूट हुआ। इसे बजट सत्र से ठीक पहले 10 मार्च को सीएम का अपमान करने और बदनाम करने की प्लानिंग के तहत जारी किया गया।

वीडियो का कंटेंट अश्लील और अपमानजनक है। आरोपी फेम और व्यूज पाने के लिए इसे बार-बार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। हमारे पास सबूत हैं कि उन्हें इसके लिए BRS से पैसे मिले थे। हम हर पहलू की जांच करेंगे।

अब पूरा मामला समझिए...

पुलिस ने बताया कि मामला BRS मुख्यालय में शूट हुए एक अपमानजनक वीडियो से जुड़ा है। इसमें यूट्यूब चैनल पल्स डिजिटल न्यूज नेटवर्क की मैनेजिंग डायरेक्टर रेवती पोगदंडा और सहयोगी तन्वी यादव को गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस की ओर से शिकायत में कहा गया था कि एक्स पर एक वीडियो प्रचारित हो रहा है। वीडियो में पल्स न्यूज का रिपोर्टर एक व्यक्ति का इंटरव्यू ले रहा है। वह व्यक्ति मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक बातें कर रहा है। इस तरह के वीडियो पोस्ट से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

यूट्यूबर ने राहुल से पूछा- यही आपका लोकतंत्र है 

गिरफ्तारी से पहले रेवती ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने कहा- पुलिस मेरे दरवाजे पर है। वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं। रेवंत रेड्डी मुझ पर और मेरे परिवार पर दबाव डालना चाहते हैं। मुझे धमकाना चाहते हैं।

महिला यूट्यूबर्स के वकील जक्कुला लक्ष्मण ने बताया- दोनों को अपना काम करने के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने एक आम आदमी का इंटरव्यू लिया जो सरकार से नाराज था और इसे अपने चैनल पर दिखाया।

इससे पहले रेवती ने मंगलवार दोपहर अपने एक्स हैंडल पर कांग्रेस की FIR का एक हिस्सा शेयर करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को टैग किया था। उन्होंने राहुल से पूछा- क्या यही वह लोकतंत्र है जिसकी आप बात करते हैं। क्या यह संविधान का हिस्सा है।

प्लीज पहले अपनी सरकार को अनुच्छेद 19 सिखाएं। अपनी राय रखना अपराध कैसे हो सकता है। अगर आप 60-70 साल के आदमी की की बात बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो मुझे आप पर दया आती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना करने वाले दो महिला यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के स्टेट सेक्रेटरी की शिकायत पर…
 13 March 2025
पहले हरियाणा और फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली असफलता के बाद पंजाब कांग्रेस ने दो साल बाद यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू…
 13 March 2025
ओला और उबर जैसी कैब कंपनियों पर आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स से अलग-अलग किराया वसूलने के आरोपों को लेकर सरकार ने बुधवार को संसद में जवाब दिया। उपभोक्ता मामलों के…
 13 March 2025
ओडिशा के चांदीपुर में बुधवार को भारतीय वायुसेना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसमें स्वदेशी अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल का सफल टेस्ट किया गया। इस मिसाइल को LCA तेजस MK1…
 13 March 2025
14 मार्च को होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ पड़ रहे हैं। देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में खास व्यवस्था की…
 13 March 2025
कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को अपने बयान में बताया कि उसने यूट्यूब वीडियो देखकर सोना छिपाना सीखा था। रान्या को 14.2 करोड़ रुपए की…
 07 March 2025
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में 2 बीघा (करीब 5,069 वर्ग मीटर) जमीन खरीदी है। इसकी कीमत 86 लाख रुपए से अधिक है। मुंबई बेस्ड डेवलपर 'द हाउस ऑफ…
 07 March 2025
एलोपैथी दवा भ्रामक विज्ञापन मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अभय ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने कहा- हमें बताया गया है कि राज्य…
 07 March 2025
कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुए हंगामा मामले में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु, उनके ड्राइवर और TMC नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।…
Advt.