महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति : टंकराम वर्मा

Updated on 09-03-2025 01:32 PM
रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित  जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में पदस्थ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया तथा खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।

राजस्व मंत्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत उपस्थितों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के बलिदान, त्याग, समर्पण को याद करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला शिक्षित और समृद्ध हो तभी छतीसगढ़ में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर माह महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये अंतरित हो रही है।  इसके साथ ही लखपति दीदी योजना जैसे अन्य योजनाएं संचालित हो रहे हैं। अब फिर से रेडी टू ईट क़ा निर्माण  महिला समूहों द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सम्मान को सर्वाेपरि रखते हुए घर- घर शौचालय निर्माण क़ा बीड़ा उठाया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार  द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाने में सहायक बन रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
महासमुंद । महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति 77 गांवों के कई बसाहट में, जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब…
 13 March 2025
महासमुंद। बसना तहसील के ग्राम आमापाली में बिना अनुमति के खेत में बोरवेल खुदाई करते दो वाहनों को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम बसना श्री मनोज खांडे के निर्देश पर…
 13 March 2025
बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश…
 13 March 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई आशा बनकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को…
 13 March 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को माकड़ी स्थित जनपद पंचायत भवन में आयोजित बैठक में आकांक्षी विकासखण्ड माकड़ी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान…
 13 March 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने माकड़ी में आयोजित मांझी, चालकी, पुजारी एवं गायता की बैठक में बस्तर की समृद्ध एवं पारंपरिक आदिवासी कला एवं संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए राज्य…
 13 March 2025
बलौदाबाजार। जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल का निर्माण कर अपना अलग पहचान बना रही हैं।समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल की लोगों मे अच्छी मांग है। इसी कड़ी…
 13 March 2025
बिलासपुर। सतत विकास लक्ष्य पर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज प्रार्थना सभाभवन के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागायुक्त महादेव कावरे ने कहा कि…
 13 March 2025
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित खेल परिसर में बच्चों के लिए बनाए जा रहे स्वीमिंग पुल सहित अन्य कामों का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर अमित कुमार भी इस…
Advt.