महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा : केदार कश्यप

Updated on 09-03-2025 01:32 PM
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि माता ही प्रथम गुरु होती हैं, जिनके मार्गदर्शन में व्यक्ति सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा है। कश्यप ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तथा अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम कुरूषनार की श्रीमती उर्मिला करंगा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके इस उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के तहत 27 हजार 48 महिलाओं को अब तक 30 करोड़ 14 लाख 11 हजार 900 रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस राशि ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि जिले में सक्षम योजना के अंतर्गत 86 महिलाओं को 50 लाख 60 हजार रुपए तथा ऋण योजना के तहत 83 समूहों को 41 लाख 95 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया है। इससे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है।

जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है, तब-तब नारी शक्ति ने विराट रूप धारण कर उसका अंत किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, छोटेडोंगर सरपंच श्रीमती संध्या पवार, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और महिलाएं उपस्थित थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
महासमुंद । महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति 77 गांवों के कई बसाहट में, जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब…
 13 March 2025
महासमुंद। बसना तहसील के ग्राम आमापाली में बिना अनुमति के खेत में बोरवेल खुदाई करते दो वाहनों को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम बसना श्री मनोज खांडे के निर्देश पर…
 13 March 2025
बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश…
 13 March 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई आशा बनकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को…
 13 March 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को माकड़ी स्थित जनपद पंचायत भवन में आयोजित बैठक में आकांक्षी विकासखण्ड माकड़ी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान…
 13 March 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने माकड़ी में आयोजित मांझी, चालकी, पुजारी एवं गायता की बैठक में बस्तर की समृद्ध एवं पारंपरिक आदिवासी कला एवं संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए राज्य…
 13 March 2025
बलौदाबाजार। जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल का निर्माण कर अपना अलग पहचान बना रही हैं।समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल की लोगों मे अच्छी मांग है। इसी कड़ी…
 13 March 2025
बिलासपुर। सतत विकास लक्ष्य पर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज प्रार्थना सभाभवन के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागायुक्त महादेव कावरे ने कहा कि…
 13 March 2025
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित खेल परिसर में बच्चों के लिए बनाए जा रहे स्वीमिंग पुल सहित अन्य कामों का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर अमित कुमार भी इस…
Advt.